पूड़ी-सब्जी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. कोई पार्टी हो, खुशी का मौका हो या फिर त्योहार, घरों में लोग पूड़ियां बनाना और खाना पसंद करते हैं. गरमा-गरम पूड़ियां खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन इन्हें बनाने में समस्या सिर्फ एक है कि इन्हें सेंकने में बहुत ज्यादा तेल लगता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. इन्हें बनाने में लगने वाले तेल के कारण कई लोग पूड़ियां खाने से बचते हैं, जबकि कुछ का मन होने के बाद भी वे अपनी पसंदीदा चीज नहीं खा पाते.
अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं, तो टेंशन ना लें. आज हम आपको पूड़ी बनाने का एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसमें आपको पूड़ी बनाने के लिए तेल की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर में रखे प्रेशर कुकर की मदद से भी बिना डीप फ्राई किए पूड़ियां बना सकते हैं. इस तरीके में पूड़ियों को तेल में तलने के बजाय भाप में पकाया जाता है. इससे तेल का इस्तेमाल काफी कम हो जाता है और आपको त्योहारों पर कुछ अलग बनाने का मौका भी मिलता है. आइए जानते हैं क्या है वो ट्रिक जिसकी मदद से आप बिना तेल के भी पूड़ी बना सकते हैं.
बिना तेल की पूड़ी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
बनाने का तरीका:
1. बिना तेल के पूड़ियां बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें नमक और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न हो. सख्त आटे की पड़ियां ज्यादा क्रिस्पी और खस्ता बनती हैं.
2. आटा गूथने के बाद उसे ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें. आटे को रेस्ट देना भी बहुत जरूरी होता है. इसके बाद इसे हल्का-सा मसलकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अब बेलन की मदद से गोल पूड़ियां बेल लें. कोशिश करें कि सभी पूड़ियों की मोटाई लगभग एक जैसी रहे.
3. अब प्रेशर कुकर में 1-2 गिलास पानी डालें और उसके अंदर एक स्टैंड रखें. स्टैंड के ऊपर स्टील की प्लेट रखी जाएगी, इसलिए ध्यान रहे कि प्लेट पानी को न छुए. प्लेट पर थोड़ा-सा तेल या घी लगाकर चिकना कर लें. इससे आपकी पूड़ियां प्लेट पर चिपकेंगी नहीं.
4. बेली हुई पूड़ियों को प्लेट पर थोड़ी दूरी बनाकर रखें और प्लेट को सावधानी से कुकर के अंदर स्टैंड पर रख दें. कुकर का ढक्कन बंद करें, लेकिन सीटी न लगाएं. तेज आंच पर करीब 3-4 मिनट तक पकाएं.
5. कुछ ही मिनटों बाद जब आप कुकर खोलेंगे तो अंदर फूली हुई पूड़ियां तैयार मिलेंगी. इन्हें आलू की सब्जी, छोले या दही के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं.
6. बता दें कि कुछ लोग कुकर की जगह बिना तेल के पूड़ियां माइक्रोवेव और एयरफ्रायर में भी बना सकते हैं.
क्या बिना तेल की पूड़ियां भी कुरकुरी बनेंगी?
यहां एक बात समझना जरूरी है. तेल में तलने से पूड़ियां जिस तरह सुनहरी और कुरकुरी बनती हैं, भाप में पकाने से शायद वैसा कुरकुरापन नहीं आ पाएगा. इस तरीके से बनी पूड़ियां नरम और फूली हुई हो सकती हैं, लेकिन तली हुई पूड़ियों जैसे खस्ता और कुरकुरी नहीं.
अगर आप त्योहार पर पूड़ी का स्वाद लेना चाहते हैं और तेल में तलने से बचना चाहते हैं, तो इस तरीके को आजमा सकते हैं. हालांकि, प्लेट पर चिपकने से बचाने के लिए थोड़ी चिकनाई लगानी पड़ सकती है, इसलिए इसे पूरी तरह जीरो-ऑयल रेसिपी कहना सही नहीं होगा.
इस तरीके को आजमाते समय रखें ध्यान