scorecardresearch
 

IND vs NZ: 'जब हाथ से फिसल रहा था मैच, तब...', आखिर कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट?

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे मुकाबले में हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा है. भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले में टीम को एक यादगार जीत दिला दी. इस जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल की बात कही.

Advertisement
X
अय्यर ने खोला बड़ा राज. (PHOTO: PTI)
अय्यर ने खोला बड़ा राज. (PHOTO: PTI)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे रोमांचक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे. 

जवाब में उतरी भारतीय टीम ने एक समय लगातार विकेट गंवा दिए थे और मैच हाथ से फिसलता नजर आ रहा था, लेकिन अंत में भारतीय युवाओं ने कमाल कर दिखाया. टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को मुसीबत से निकालने का काम किया. 

रोमांचक जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुलकर अपनी बात रखी. अय्यर ने स्वीकार किया कि जब लगातार विकेट गिरे तो ऐसा लगा था कि मैच हमारे हाथ से निकल रहा है. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने गजब का जज्बा दिखाया और मैच का रुख पलट दिया. 

इसके अलावा उन्होंने नमन धीर की छोटी मगर बेहद असरदार पारी की भी जमकर तारीफ की. अय्यर ने नमन धीर की ऑलराउंड क्षमता पर बात करते हुए कहा कि हमने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्हें देखा था. वह एक बेहतरीन गेंदबाज भी हैं और जब कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मोर्चों पर योगदान देता है तो टीम में एक अलग ही ऊर्जा आ जाती है.

Advertisement

कीवी स्पिनर मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा कि बीच के ओवरों में उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की और खेल को कंट्रोल किया, उससे रन बनाना आसान नहीं था. हमने शुरुआत में कुछ डॉट गेंदें खेलीं, जिससे रन रेट का दबाव बढ़ा. हालांकि, अंत में नीतीश और तिलक ने दबाव को झेलते हुए टीम को जीत दिलाई. बता दें कि भारतीय बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को इस सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी है.   

सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद भी अय्यर ने साफ किया कि अभी जश्न मनाने का समय नहीं आया है. अय्यर ने कहा कि काम अभी आधा ही हुआ है, जिसका मतलब साफ है कि टीम इंडिया सीरीज पर पूरी तरह कब्जा जमाने के लिए अगले मुकाबलों में भी अपनी यह लय बनाए रखना चाहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement