scorecardresearch
 

India A Women vs Bangladesh A Women, Final Live: फाइनल में भारतीय टीम ने दिया बांग्लादेश को 135 रनों का टारगेट, तेजल हसब्निस की फिफ्टी

IND vs BAN Women's Asia Cup Rising Stars Final Live Score: बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में भारत-ए और बांग्लादेश-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताबी मुकाबला है. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरी है.

Advertisement
X
फाइनल में भारत-ए और बांग्लादेश-ए की टक्कर है. (Photo: X/@BCCIWomen)
फाइनल में भारत-ए और बांग्लादेश-ए की टक्कर है. (Photo: X/@BCCIWomen)

एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में आज (22 फरवरी) भारत-ए का सामना बांग्लादेश-ए से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेशी टीम को जीत के लिए 135 रनों का टारगेट दिया है.

एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का ये दूसरा सीजन है. पहला सीजन साल 2023 में हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था, जहां भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को 31 रनों से हराकर खिताब जीता था. मौजूदा टूर्नामेंट में भारत-ए ने श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. वहीं बांग्लादेश-ए ने पाकिस्तान-ए को सेमीफाइनल में 54 रनों से परास्त किया था. भारत-बांग्लादेश मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

तेजल हसब्निस की तूफानी फिफ्टी
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने सात विकेट पर 134 रन बनाए. भारत-ए की ओर से तेजल हसब्निस ने 34 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं कप्तान राधा यादव ने तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 30 बॉल पर 36 रनों का योगदान दिया.

Advertisement

तेजल हसब्निस और राधा यादव के बीच पांचवें विकेट के लिए 69 रनों की अहम साझेदारी हुई. सलामी बल्लेबाज वृंदा दिनेश (19 रन) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में सफल रहीं. बांग्लादेश-ए की ओर से कप्तान फाहिमा खातून ने चार विकेट झटके. जबकि फातिमा जहां सोनिया और फरजाना इस्मिन ने एक-एक सफलता हासिल की.

फाइनल में भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, सोनिया मेंढिया, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर.

फाइनल में बांग्लादेश-ए की प्लेइंग इलेवन: इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमीन सुल्ताना, फाहिमा खातून (कप्तान), लता मोंडल, फरजाना इस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहां सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला और फरिहा त्रिस्ना.

भारत-ए की इस टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 7 विकेट से पराजित किया था. फिर भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से रौंद दिया. भारत-ए ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट काटाया.

भारत-ए को इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान-ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप-ए में रखा गया था. वहीं ग्रुप-बी में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स शामिल रहीं. ग्रुप-ए से भारत-ए और पाकिस्तान-ए, जबकि ग्रुप-बी से बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स सेमीफा्इनल में पहुंचने में कामयारहीं. सेमीफाइनल मुकाबले 20 फरवरी को खेले गए.

Advertisement

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-ए का स्क्वॉड: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसब्निस, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवेर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतिमनी कलिता, सोनिया मेंढिया, हुमैरा काजी, नंदनी शर्मा और दीया यादव.

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में बांग्लादेश-ए का स्क्वॉड: इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमीन सुल्ताना, फाहिमा खातून (कप्तान), लता मोंडल, फरजाना इस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहां सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना, जन्नतुल फर्दुस, सुमैया अख्तर, रुबिया हैदर झेलिक और ताज नेहर.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement