scorecardresearch
 

6,6,6,6,6... ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल का ऑकलैंड में तूफान, छक्कों की लगी झड़ी

ऑकलैंड में भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने तूफानी बल्लेबाजी की. फिलिप्स ने 49 गेंदों में 107 रन बनाए, जबकि ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 65 रन ठोक दिए. फिलिप्स ने इस दौरान नीतीश रेड्डी के ओवर में लगातार चार छक्के जड़े.

Advertisement
X
चौथे टी20 में ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को जमकर पीटा (Photo: Getty Images)
चौथे टी20 में ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को जमकर पीटा (Photo: Getty Images)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच ऑकलैंड में आयोजित चौथे टी20 मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों ने जमकर तबाही मचाई. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी. खास तौर पर 16वें और 17वें ओवर में जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20I: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव-भुवनेश्वर प्लेइंग XI से बाहर

दरअसल, नीतीश कुमार रेड्डी के 16वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए. इसके बाद जब 17वें ओवर की पहली गेंद लेकर गेंदबाज आए तो ब्रेसवेल ने एक बार फिर गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचा दिया. यानी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं.

फिलिप्स यहीं नहीं रुके. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी और महज 49 गेंदों में 107 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे.

Advertisement

दूसरी तरफ माइकल ब्रेसवेल ने भी भारतीय गेंदबाजों को कोई राहत नहीं दी. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली. ब्रेसवेल के बल्ले से 4 चौके और 6 छक्के निकले.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में विराट कोहली का दिखा जबरदस्त क्रेज, बेकाबू हुए फैन्स, ऑटोग्राफ के लिए एयरपोर्ट पर मची होड़

दोनों बल्लेबाजों की इस आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. फिलिप्स और ब्रेसवेल की आतिशी पारियों ने ऑकलैंड के मैदान पर छक्कों का ऐसा तूफान खड़ा किया कि भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. इन दोनों की धमाकेदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 259/7 रन बना दिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement