गुरमेहर कौर को लेकर ट्विटर पर मचे घमासान में अब क्रिकेटर गौतम गंभीर भी कूद गए हैं. खास बात ये है कि गौतम गंभीर का रुख टीम इंडिया में अपने साथी वीरेंद्र सहवाग के रुख से एकदम अलग है. गंभीर न सिर्फ गुरमेहर की अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थन में खड़े हो गए हैं बल्कि उनका मजाक बनाने वालों को भी उन्होंने आड़े हाथ लिया है.
गौरतलब है कि गुरमेहर का मजाक बनाने में सबसे आगे ही रहे हैं जिनके ट्वीट के बाद दूसरे खिलाड़ियों और बॉलीवुड हस्तियों ने इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में अपनी आस्तीनें चढ़ाईं. हालांकि गंभीर के ट्वीट के तकरीबन एक घंटे बाद वीरेंद्र सहवाग ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और कहा कि उनका पहला ट्वीट सिर्फ मजाक के लिए था.
The freedom of expression is absolute and equal for all!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir)
High time we learnt that and practised it daily in every sphere of life.
गौतम गंभीर ने बुधवार सुबह एक वीडियो ट्वीट किया. तकरीबन एक मिनट के इस वीडियो में सबसे पहले सैनिकों की तस्वीरें हैं और कहा गया है कि भारतीय सेना के बारे में उनके मन में बहुत ज्यादा सम्मान है हालांकि हालिया घटनाक्रम बहुत निराश करता है. हम एक आजाद देश में रहते हैं जहां हर किसी को अपनी बात कहने की आजादी है. अगर कोई बेटी जिसने अपने पिता को युद्ध में खोया है और वो शांति की बात करती है तो उसे ये कहने का पूरा हक है और ये किसी के लिए भी अपनी देशभक्ति दिखाने या उसपर टूट पड़ने और उसका मजाक बनाने का मौका नहीं है.
My tweet was an attempt to be facetious rather than one to bully anyone over their opinion. Agreement or disagreement wasn't even a factor.
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
She has a right to express her views and anyone who threatens her with violence or rape is the lowest form of life.
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
Everyone has a right to express their views without being bullied or threatened. Gurmehar Kaur or the Phogat sisters.
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
गंभीर ने लिखा कि कोई उससे सहमत हो सकता है या असहमत हो सकता है लेकिन उसका मजाक उड़ाना सही नहीं है. गंभीर ने इस वीडियो के साथ ट्वीट में लिखा है कि सभी के लिए बराबर है. इसे समझना चाहिए और रोजमर्रा की जिंदगी में इसे अपनाना चाहिए.
गंभीर का मजाक उड़ाने वालों पर वार
गंभीर के इस ट्वीट से साफ है कि जिस तरह तमाम बॉलीवुड और के खिलाफ ट्वीट कर रही हैं और उसका मजाक बना रही हैं गंभीर उससे खुश नहीं हैं. गंभीर के इस ट्वीट के बाद वीरेंद्र सहवाग ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और कहा कि उनका पहला ट्वीट सिर्फ मजाक के लिए था. ये किसी को धमकाने के लिए नहीं था और न ही उसमें सहमति या असहमति जैसा कोई फैक्टर था. सहवाग ने एक और ट्वीट में लिखा कि उसे (गुरमेहर को) अपनी बात कहने का पूरा हक है और उसे रेप या हिंसा की धमकी नीचता है. सहवाग ने एक और ट्वीट में लिखा कि चाहे गुरमेहर कौर हों या फोगाट बहनें हर किसी को अपनी बात कहने का हक है.