scorecardresearch
 
Advertisement

शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ से लगा लंबा जाम, 24 घंटे में पहुंचे हजारों वाहन

शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ से लगा लंबा जाम, 24 घंटे में पहुंचे हजारों वाहन

शिमला में एक बार फिर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. वीकेंड और छुट्टियों के चलते दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग शिमला पहुंच रहे हैं. इस वजह से शिमला की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है. पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में लगभग 80,000 से अधिक वाहनों की एंट्री शिमला में हुई है, जिनमें से करीब 40 से 45 हजार वाहन बाहरी राज्यों के हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में ही 17,000 से अधिक गाड़ियां शिमला में प्रवेश कर चुकी हैं.

Advertisement
Advertisement