scorecardresearch
 
Advertisement

सीट शेयरिंग पर बोले राजेंद्र पाल गौतम, सम्मान की बात आई तो हम झुकेंगे नहीं

सीट शेयरिंग पर बोले राजेंद्र पाल गौतम, सम्मान की बात आई तो हम झुकेंगे नहीं

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. हाल ही में उप कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी बातचीत 200 सीटों को लेकर चल रही है. राजेंद्र पाल गौतम ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर 150 सीटों की बात किसने शुरू की. यह बयान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस को 50 सीटें भी मिल जाएं तो यह बहुत बड़ी बात होगी.

Advertisement
Advertisement