इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-8 में आज (4 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया,
मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन में अपना पहला मुकाबले में कोलकता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से परास्त किया था. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से शिकस्त दी थी. इस मुकाबले के जरिए दोनों टीम्स मोमेंटम बरकरार रखना चाहेंगी. दिल्ली-मुंबई मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
यह भी पढ़ें: आज दिल्ली और मुंबई की कोटला में भिड़ंत, देखें बॉल बाय बॉल स्कोर
ऐसी रही है मुंबई इंडियंस की इनिंग्स
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवाए. रयान रिकेल्टन (9 रन) और तिलक वर्मा (0 रन) को एक ही ओवर में मुकेश कुमार ने चलता किया. रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. रोहित ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 26 बॉल पर 35 रन बनाए. रोहित को अक्षर पटेल ने नीतीश राणा के हाथों कैच आउट कराया.
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या बीमार होने के चलते खेलने नहीं उतरे. हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था.
इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटेदार मुकाबले होते रहे हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि 16 मेैचों में दिल्ली कैपिटल्स को सफलता मिली.
दिल्ली vs मुंबई H2H
कुल IPL मैच: 37
मुंबई ने जीते: 21
दिल्ली ने जीते: 16
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और टी नटराजन.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रयान रिकलेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और जसप्रीत बुमराह.