scorecardresearch
 

प्रीत‍ि जिंटा के साथ ब्रेट ली का था अफेयर? 15 साल बाद क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग बातें बनाते रहे...

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने पहली बार प्रीत‍ि जिंटा के साथ अपने अफेयर की चर्चाओं पर खुलकर बात की है. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया. ली ने प्रीत‍ि को भारत की अपनी सबसे करीबी दोस्तों में से एक बताया. वहीं प्रीत‍ि भी पहले इन अफवाहों को बेबुनियाद बता चुकी हैं.

Advertisement
X
ब्रेट ली ने सालों बाद प्रीत‍ि जिंटा पर ऐसा कुछ कहा, जो चर्चा में है (Photo: Reuters))
ब्रेट ली ने सालों बाद प्रीत‍ि जिंटा पर ऐसा कुछ कहा, जो चर्चा में है (Photo: Reuters))

ब्रेट ली अपने दौर के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाते थे. इंडियन प्रीमियर ली ग (IPL) में उन्होंने सबसे पहले किंग्स इलेवन पंजाब(अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेला.

इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) का भी हिस्सा रहे. IPL के दौरान प्रीति‍ जिंटा प्रीति‍ जिंटा और ब्रेट ली अक्सर साथ नजर आते थे, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार अफवाहें उड़ने लगी थीं.

हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ब्रेट ली  ने इन चर्चाओं पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा- मैंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया.

ली  ने कहा कि ऐसी खबरों से उन्हें कभी फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि उन्हें सच पता था. उन्होंने कहा- लोग जितनी चाहे अटकलें लगाएं, लेकिन मैंने कभी इन बातों को खुद पर हावी नहीं होने दिया.

preity zinta brett lee

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने प्रीति‍ जिंटा की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि किंग्स इलेवन  पंजाब (Kings XI Punjab) में खेलने के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हुई थी और आज भी वह भारत में उनकी सबसे करीबी दोस्तों में शामिल हैं. ली ने प्रीत‍ि को बेहद समझदार बताया और कहा कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं.

Advertisement

यह पहली  बार नहीं है जब ब्रेट ली  ने  प्रीत‍ि के साथ अपने रिश्ते पर सफाई दी हो. 2011 में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने कहा था कि किंग्स इलेवन पंजाब में साथ काम करने के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हुई और प्रीत‍ि भारत में उनकी सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं.

प्रीत‍ि  जिंटा ने भी दिया था करारा जवाब
जब ब्रेट ली   और प्रीति‍ जिंटा के रिश्ते को लेकर अफवाहें लगातार बढ़ने लगी थीं, तब प्रीत‍ि ने भी सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने 2010 में X (तब Twitter) पर लिखा था कि वह अपने टीम के खिलाड़ियों या किसी भी क्रिकेटर को डेट नहीं कर रहीं.

प्रीत‍ि ने लिखा था- मैं अपने टीममेट्स के साथ बार-बार जोड़े जाने से तंग आ चुकी हूं. रिकॉर्ड के लिए बता दूं कि मैं सिंगल हूं और अपनी टीम के किसी खिलाड़ी या किसी क्रिकेटर को डेट नहीं कर रही. जब मैं किसी को डेट करूंगी तो आप सभी को पता चल जाएगा.

preity zinta brett lee

अब कहां हैं ब्रेट ली  और प्रीति‍ जिंटा?
प्रीत‍ि जिंटा ने साल 2016 में अपने लंबे समय के दोस्त जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) से लॉस एंजिलिस में एक निजी हिंदू समारोह में शादी की थी. साल 2021 में सरोगेसी के जरिए दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने. फिल्मों की बात करें तो प्रीत‍ि आखिरी बार सनी देओल की फिल्म भइयाजी सुपरहिट में नजर आई थीं. अब वह राजकुमार संतोषी की फिल्म बंटवारा 1947 से वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में  मुख्य भूमिका में हैं और इसे आम‍िर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Advertisement

वहीं ब्रेट ली   ने 2015 में अपने 20 साल लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कहा था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट मैचों में 310 विकेट और 221 वनडे मुकाबलों में 380 विकेट हासिल किए.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement