scorecardresearch
 

ना कोहली, ना रोहित और ना सूर्या... BCCI अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स समारोह में कई भारतीय सितारों को सम्मानित करेगा. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल और स्मृति मंधाना की हो रही है, जिन्हें क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा.

Advertisement
X
शुभमन गिल को पॉल उमरीगर पुरस्कार मिलेगा. (PhotoL Getty)
शुभमन गिल को पॉल उमरीगर पुरस्कार मिलेगा. (PhotoL Getty)

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) का वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह 15 मार्च (रविवार) को नई दिल्ली में होना है. इस समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज बीसीसीआई लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी. बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स समारोह के जरिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल को नई ऊंचाई देने वाले दिग्गजों को सम्मानित करता है. 

रोजर बिन्नी ने 1983 वर्ल्ड कप जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. वह उस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. बिन्नी 1985 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे. वह ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने किसी ओडीआई मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की शुरुआत की. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी सेवाएं दीं. फिर 2022 से 2025 तक वो बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष रहे.

राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 24,000 से अधिक रन बनाए और लंबे समय तक भारत की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे. कप्तान के रूप में उन्होंने भारत को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतें दिलाईं. रिटायरमेंट के बाद द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी को संवारने में बड़ी भूमिका निभाई. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रहते हुए उन्होंने युवा खिलाड़ियों को निखारा. द्रविड़ ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में विजेता टीम का मार्गदर्शन किया और फिर 2021 में सीनियर मेन्स टीम के हेड कोच बने. द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल में ही भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

Advertisement

उधर मिताली राज को महिला क्रिकेट में उनके बेमिसाल योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. बीसीसीआई ने मिताली राज को भारत में महिला क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में एक बताया है. विमेंस इंटरनेशनल में मिताली राज ने 10868 रनन बनाए और भारत में महिला क्रिकेट की पहचान को नई ऊंचाई दी.

नमन अवॉर्ड्स 2024-25 में अन्य सितारों को भी सम्मान मिलेगा. शुभमन गिल 2024-25 सीजन के लिए पुरुष वर्ग में बेस्ट भारतीय क्रिकेटर चुने गए, जिसके लिए उन्हें पॉली उमरीगर ट्रॉफी मिलेगी. वहीं स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के सम्मान से नवाजा जाएगा. मुंबई के आयुष म्हात्रे को लिमिटेड ओवर्स प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए अवॉर्ड मिलेगा. इस समारोह में भारत की हालिया ICC विजेता टीमों का भी अभिनंदन होगा. विजेता खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का नाम नहीं है.

बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स (2024-25) की लिस्ट
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू)- इरा जाधव (मुंबई)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू) (सीनियर विमेंस वनडे)- शेफाली वर्मा (हरियाणा)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (एलीट ग्रुप)- यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (प्लेट ग्रुप)- किशन सरकार (त्रिपुरा)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (एलीट ग्रुप)- शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (प्लेट ग्रुप)- प्रीतम राज (बिहार)

Advertisement

एमए चिदंबरम ट्रॉफी: कूच बिहार ट्रॉफी में में सर्वोच्च विकेट (एलीट ग्रुप)- हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
एमए चिदंबरम ट्रॉफी: कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (प्लेट ग्रुप)- अर्काजित रॉय (त्रिपुरा)
एमए चिदंबरम ट्रॉफी: कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (एलीट ग्रुप)- नित्य जे पंड्या (बड़ौदा)
एमए चिदंबरम ट्रॉफी: कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (प्लेट ग्रुप)- राघवन राममूर्ति (पुडुचेरी)
एमए चिदंबरम ट्रॉफी: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (एलीट ग्रुप)- विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
एमए चिदम्बरम ट्रॉफी: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (प्लेट ग्रुप)- दीपज्योति सैकिया (असम)
एमए चिदंबरम ट्रॉफी: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (एलीट ग्रुप)- मैकनील एचएन (कर्नाटक)
एमए चिदम्बरम ट्रॉफी:  कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (प्लेट ग्रुप)- आर. जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)

माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (एलीट ग्रुप)- हर्ष दुबे (विदर्भ)
माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (प्लेट ग्रुप)- जगदीश सुचित (नागालैंड)
माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (एलीट ग्रुप)- यश राठौड़ (विदर्भ)
माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (प्लेट ग्रुप)- स्नेहल कौथंकर (गोवा)

लाला अमरनाथ पुरस्कार: सीमित ओवर्स की घरेलू प्रतियोगिताओं का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर- आयुष म्हात्रे (मुंबई)
लाला अमरनाथ पुरस्कार- रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर- हर्ष दुबे (विदर्भ)
बीसीसीआई के के घरेलू टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन-मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर- उल्हास गांधे (विदर्भ)
महिला वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट- दीप्ति शर्मा

Advertisement

वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन (महिला)- स्मृति मंधाना
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला)- श्री चरणी
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष)- हर्षित राणा
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला)- स्मृति मंधाना
पॉली उमरीगर पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष)- शुभमन गिल
कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- राहुल द्रविड़ & रोजर बिन्नी
बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड फॉर वुमन- मिताली राज

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement