बीसीसीआई ने आईपीएल के 11वें सीजन के लिए डीआरएस (डिसिजन रिव्यू सिस्टम) को हरी झंडी दे दी है. आईपीएल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाद डीआरएस लागू करने वाली दूसरी टी-20 लीग होगी.
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई डीआरएस को लेकर काफी उत्सुक है और इस साल इसे आईपीएल में भी लागू करने का फैसला किया गया.
आपको बता दें कि आईपीएल के मद्दनेजर बीसीसीआई ने दिसंबर में देश के टॉप 10 अंपायरों की एक वर्कशॉप का आयोजन विशाखापत्तनम में किया था.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक आईसीसी के अंपायरों के कोच डेनिस बर्न्स और ऑस्ट्रेलिया के अंपायर पॉल रेफेल ने भारतीय अंपायरों को नई तकनीक से अवगत कराया था. ये अंपायर अब आइपीएल में अंपायरिंग करेंगे.
गौरतलब है कि इस बार आईपीएल के मुकाबले 7 अप्रैल से 27 मई तक होंगे, जिसमें क्रिकेट की दुनिया के नामी खिलाड़ी शिरकत करेंगे.