बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 9 जून (मंगलवार) को ढाका में ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मुकाबले में 86 रनों से हरा दिया. बांग्लादेश के लिए ये जीत और भी खास बन जाती है क्योंकि उन्होंने 21 सालों के लंबे इंतजार के बाद कंगारुओं को इस फॉर्मेट में हराया है.
यह मैच बारिश से प्रभावित रहा और इस वजह से नतीजा DLS नियम के तहत निकला. इससे पहले 2005 में बांग्लादेश ने पहली और आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को हराया था.
बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 284 रन का स्कोर खड़ा किया था. बांग्लादेश की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए और इनमें 4 साल बाद वनडे खेल रहे मोसाद्देक हुसैन ने सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन की पारी खेली.
Bangladesh won by 86 runs (DLS Method) | Dutch-Bangla Bank Bangladesh 🆚Australia ODI Series 2026!
1st ODI | 9th June 2026 | 11:00 AM (BST)
SBNCS, Dhaka#BCB #Tigers #Bangladesh #Cricket #ODI #Australia pic.twitter.com/aQ3q78vpiE— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 9, 2026
वहीं तंजीद हसन (54) और नजमुल हुसैन शांटो (67) ने टॉप ऑर्डर में अहम रन जुटाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा लियाम स्कॉट और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने जीरो रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद 2 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया.
बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. वहीं मोसाद्देक हुसैन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 2 विकेट लिए.
Player of the match: Musaddek Hossain Saikot (Bangladesh) 86 off 70 & 2-37
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 9, 2026
Bangladesh won by 86 runs (DLS Method) | Dutch-Bangla Bank Bangladesh 🆚 Australia ODI Series 2026!
1st ODI | 9th June 2026 | 11:00 AM (BST)
SBNCS, Dhaka
Post-Match Presentation Guest:
Shantonu… pic.twitter.com/AoAyZtydWN
ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन (52*) ने अर्धशतक लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 42.2 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए थे. इसके बाद बारिश ने खलल डाला और बांग्लादेश ने यह मुकाबला 86 रनों से अपने नाम किया.
बांग्लादेश की जीत के हीरो मोसाद्देक हुसैन और तेज गेंदबाज नाहिद राणा रहे. मोसाद्देक हुसैन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला. 3 मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का अगला मुकाबला 11 जून को ढाका में खेला जाएगा.