scorecardresearch
 

'पसंद नहीं तो खुद कर लें बुक', एशियन गेम्स में क्रिकेटरों के होटल रूम पर बवाल, जापान क्रिकेट बोर्ड ने दी सफाई

एशियन गेम्स 2026 में खिलाड़ियों के छोटे कमरों और अस्थायी ग्राउंड को लेकर भारत और पाकिस्तान के कड़े ऐतराज पर जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने जवाब दे दिया है.

Advertisement
X
जापान क्रिकेट ने टीमों को लेकर दिया बड़ा बयान. (PHOTO: Reuters)
जापान क्रिकेट ने टीमों को लेकर दिया बड़ा बयान. (PHOTO: Reuters)

जापान में होने वाले एशियन गेम्स शुरू होने से पहले ही क्रिकेट टीमों के रुकने और सुविधाओं को लेकर बवाल मच गया है. दरअसल, भारत और पाकिस्तान जैसे बड़े क्रिकेट बोर्ड्स ने शिकायत की थी कि उनके खिलाड़ियों को जो होटल रूम दिए जा रहे हैं, वो बहुत छोटे हैं. 

शिकायत में कहा गया था कि एक कमरे में दो खिलाड़ियों का रुकना और उनके भारी-भरकम क्रिकेट किट बैग्स रखना काफी मुश्किल होगा. इसके अलावा स्टेडियम से होटल की 20 किलोमीटर की दूरी और टॉयलेट के 500 मीटर दूर होने की खबरों ने भी क्रिकेट बोर्ड्स की टेंशन बढ़ा दी थी. वे चाहते थे कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनके अधिकारी जापान जाकर खुद सारी सुविधाओं का जायजा लें.

जापान क्रिकेट बोर्ड ने क्या जवाब दिया?

इन सब सवालों और चिंताओं के बीच जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) के सीईओ नाओकी एलेक्स मियाजी ने स्थिति साफ की है. उन्होंने कहा है कि अगर टीमों को आयोजकों द्वारा दिए गए होटल पसंद नहीं आते हैं तो वे पूरी तरह से आजाद हैं कि अपने खर्च पर बाहर कोई दूसरा होटल बुक कर लें.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Team India: सिर्फ एक महीने बाद ही बदल गई टीम इंडिया, किसकी लगी लॉटरी किसका कटा पत्ता? 

उन्होंने बताया कि बाकी खेलों के खिलाड़ियों को तो क्रूज शिप या कंटेनर होटल्स जैसी सीमित जगहों पर ठहराया जा रहा है, जबकि क्रिकेटर्स को होटल मिल रहे हैं. मियाजी ने साफ किया कि खिलाड़ियों को वॉशरूम के लिए 500 मीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा. 

खिलाड़ियों के एरिया में ही टॉयलेट मौजूद रहेंगे. मैदान पर कुछ अस्थाई और कुछ स्थाई दोनों तरह की सुविधाएं दी गई हैं. एशियन गेम्स की आयोजन समिति और एशियन क्रिकेट काउंसिल पिछले एक साल से मिलकर काम कर रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें.

ये भी पढ़ें- VIDEO: बैट के सहारे लंगड़ाते हुए क्रीज पर पहुंचा बल्लेबाज, फिर आखिरी गेंद पर छक्का जड़ टीम को दिलाई यादगार जीत! 

कैसा है टीम इंडिया का शेड्यूल?

जापान के निशिन सिटी स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे. एशियन गेम्स की शुरुआत 17 सितंबर से हो रही है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को मेजबान जापान के ही खिलाफ खेलेगी.

वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम सीधे क्वार्टर-फाइनल से अपनी शुरुआत करेगी. उनका पहला मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा. जापान क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि उनके देश में पहली बार एशिया की टॉप क्रिकेट टीमों का आना इस खेल को और भी बड़ा और कामयाब बनाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement