scorecardresearch
 

T20 वर्ल्ड कप जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बवाल, स्टार खिलाड़ी पर साथी क्रिकेटर संग अफेयर का आरोप

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने के कुछ ही दिनों बाद विवादों में घिर गई है. स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर पर उनकी अलग रह रहीं पत्नी मोनिका राइट ने साथी क्रिकेटर जॉर्जिया वोल के साथ कथित अफेयर का आरोप लगाया है.

Advertisement
X
ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड चैम्पियन टीम में मची खलबली. (Photo, Instagram)
ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड चैम्पियन टीम में मची खलबली. (Photo, Instagram)

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, लेकिन इस जीत के कुछ ही दिनों बाद टीम एक बड़े निजी विवाद में घिर गई है. टीम की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) पर उनकी अलग रह रही पत्नी मोनिका राइट (Monica Wright) ने साथी क्रिकेटर जॉर्जिया वोल (Georgia Voll) के साथ कथित अफेयर का आरोप लगाया है.

यह विवाद तब शुरू हुआ जब ब्रिटेन के Daily Mail ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें दावा किया गया कि गार्डनर की शादी किसी साथी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के साथ कथित संबंधों के कारण टूट गई. हालांकि रिपोर्ट में उस खिलाड़ी का नाम नहीं था, लेकिन कुछ ही देर बाद मोनिका राइट ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सीधे जॉर्जिया वोल का नाम सार्वजनिक कर दिया.

इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा हड़कंप

मोनिका राइट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जॉर्जिया वोल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि Daily Mail की रिपोर्ट 'बहुत अस्पष्ट' थी. इसके बाद उन्होंने संकेत नहीं बल्कि सीधे वोल का नाम लेते हुए दावा किया कि वही खिलाड़ी गार्डनर और उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनीं.

यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई.

Advertisement

gardner_voll01

भारत में वर्ल्ड कप के दौरान बिगड़ने लगे थे रिश्ते!

रिपोर्ट में टीम के एक अनाम सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट के रिश्तों में दरार इसी साल भारत में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान शुरू हुई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, मोनिका उस टूर्नामेंट के दौरान भारत पहुंची थीं. टीम के कुछ सदस्यों ने महसूस किया कि गार्डनर पहले जैसी नहीं दिख रही थीं. ऑस्ट्रेलिया के स्वदेश लौटने के बाद गार्डनर ने मोनिका से कहा कि उनके रिश्ते में कुछ बदल गया है और इसी बातचीत के बाद दोनों का विवाह टूट गया.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दोनों परिवार शुरू करने की योजना बना रहे थे, लेकिन अलगाव के बाद गार्डनर नवंबर में सिडनी स्थित घर छोड़कर चली गईं.

ड्रेसिंग रूम तक पहुंची चर्चा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह मामला ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के ड्रेसिंग रूम में भी चर्चा का विषय बन गया है. दावा किया गया है कि टीम की कुछ खिलाड़ी अलगाव के बाद भी मोनिका राइट के संपर्क में हैं.

हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साधी चुप्पी

इस पूरे विवाद पर Cricket Australia ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. Daily Mail के अनुसार, बोर्ड के वरिष्ठ संचार अधिकारी ने केवल 'नो कमेंट' कहा.  वहीं, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वोल ने भी अब तक सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से इन आरोपों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Advertisement

टीम की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में शामिल हैं गार्डनर

29 साल की गार्डनर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं. इसी साल उन्हें ताहलिया मैक्ग्रा के साथ टीम का सह-उपकप्तान बनाया गया था. वह ICC Women's ODI Cricketer of the Year भी रह चुकी हैं.

भारत दौरे में भी रही थीं सुर्खियों में

गार्डनर और मोनिका राइट इस साल भारत में आयोजित महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी चर्चा में आए थे. उस समय इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो खिलाड़ियों के साथ कथित पीछा करने और छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी. इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी और टीम को पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया गया था.

गार्डनर और मोनिका ने उस दौरान पुलिस एस्कॉर्ट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी. अब  रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसी टूर्नामेंट के दौरान उनके रिश्ते में दरार पड़नी शुरू हुई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement