scorecardresearch
 

फेयरवेल ODI में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का तूफान... 98 गेंदों में जड़े 158 रन, मिचेल स्टार्क का भावुक रिएक्शन Viral

एलिसा हीली ने अपने आखिरी ओडीआई मैच में यादगार पारी खेली. एलिसा हीली ने भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया और बड़े-बड़े शॉट्स खेले. एलिसा हीली ने जनवरी में इस बात को कन्फर्म किया था कि वो भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी.

Advertisement
X
एलिसा हीली ने अपने आखिरी ओडीआई में शतक लगाया. (Photo: Getty)
एलिसा हीली ने अपने आखिरी ओडीआई में शतक लगाया. (Photo: Getty)

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने अपने आखिरी ओडीआई मुकाबले को ऐतिहासिक बना दिया. रविवार (1 मार्च) को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में भारत के खिलाफ तीन मैचों की विमेंस ओडीआई सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 98 गेंदों में 158 रन ठोक दिए. एलिसा ने अपनी इनिंग्स में 27 चौके और 2 छक्के लगाए, जबकि स्ट्राइक रेट 161.22 का रहा. यह उनके ओडीआई करियर का 8वां शतक रहा.

एलिसा हीली की यह विस्फोटक पारी सालों तक याद रखी जाएगी. इस खास पल के गवाह बने उनके पति और ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी बने. जब हीली ने शतक लगाया, तो स्टार्क कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे. हीली ने तीन अंकों का आंकड़ा छुआ, तो कमेंट्री कर रहे स्टार्क की आवाज में भावनाएं साफ झलक रही थीं. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैन्स ने इस पल को 'क्रिकेट का सबसे खूबसूरत लम्हा' बताया.

मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी.जब हीली बल्लेबाज़ी के लिए उतरीं, तो भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया. यह पल दर्शकों के लिए बेहद भावुक और खास था. इसके बाद हीली ने क्लास दिखाते हुए धुआंधार पारी खेली, जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया.

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मुकाबले में निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 409 रन बना डाले. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने भी नाबाद 106 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रलियाई टीम पहले ही वनडे सीरीज में अजेय बढ़त ले चुकी थी.

अब ये खिलाड़ी करेगी कप्तानी
35 साल की एलिसा हीली ने इस साल जनवरी में ये घोषणा की थी कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगी. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 50 ओवर्स के क्रिकेट में उनका आखिरी असाइनमेंट रहा, जबकि पर्थ में भारत के खिलाफ ही होने वाला टेस्ट उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. हीली की जगह ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तानी तीनों फॉर्मेट में सोफी मोलिनक्स संभालेंगी.

एलिसा हीली और मिचेल स्टार्क साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. इस जोड़ी ने मिलकर कुल 11 विश्व कप खिताब जीते हैं. हीली की यह ऐतिहासिक इनिंग्स ना सिर्फ आंकड़ों के लिए, बल्कि भावनाओं और यादों के लिए भी क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गई...

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement