scorecardresearch
 

Wallet Vastu Tips: मोटी कमाई फिर भी जेब खाली? पर्स में ये 3 चीजें रखेंगे तो कभी नहीं टिकेगा पैसा

Wallet Vastu Tips: वास्तु के जानकार पंडित शैलेंद्र पांडेय ने बताया है कि इंसान को पर्स में भूलकर भी तीन चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए. इन चीजों को पर्स में सहेजकर रखने से धन की आवक पर बुरा असर पड़ता है. ये गलती करने वाले मोटी कमाई के बावजूद गरीब ही रह जाते हैं.

Advertisement
X
वास्तु के अनुसार, इंसान को पर्स में भूलकर भी तीन चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए. (Photo: ITG)
वास्तु के अनुसार, इंसान को पर्स में भूलकर भी तीन चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए. (Photo: ITG)

धनवान होने के लिए पैसा कमाने के साथ-साथ उसे संभालकर रखना भी जरूरी है. अन्यथा आप मोटी कमाई के बाद भी गरीब ही रह जाएंगे. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्सर लोग जाने-अनजाने पर्स में ऐसी चीजें सहेजकर रख लेते हैं, जो उनकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार होती हैं. वास्तु के जानकार पंडित शैलेंद्र पांडेय ने बताया है कि इंसान को पर्स में भूलकर भी तीन चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए. इन चीजों को पर्स में सहेजकर रखने से धन की आवक पर बुरा असर पड़ता है. कई बार अच्छी कमाई के बावजूद व्यक्ति की जेब खाली रह जाती है.

पुराने-बिल, रसीद
बहुत से लोग अपने पर्स में पुराने बिल, रसीदें और गैर जरूरी कागज भरकर रखते हैं. वास्तु की दृष्टि से यह एक गलती आपकी आर्थिक स्थिति पर बहुत भारी पड़ती है. माना जाता है कि इलेक्ट्रिसिटी या ग्रॉसरी बिल जैसी रसीदें पर्स में सहेजकर रकने से इंसान के सिर पर कर्ज का भार और बढ़ता है. साथ ही, पर्स गुम होने की संभावना भी बढ़ जाती है. इसलिए केवल जरूरी दस्तावेज ही पर्स में साथ लेकर चलें.

पर्स में ठूसकर पैसे न रखें
पर्स में रखे नोटों को मोड़कर या ठूंसकर रखने की आदत बहुत बुरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, नोट और सिक्कों को अलग-अलग और व्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए. ऐसा करने से धन के प्रति सम्मान का भाव बना रहता है और अनावश्यक खर्चों में कमी आती है. मां लक्ष्मी की ऐसे लोगों पर बहुत कृपा रहती है. अव्यवस्थित ढंग से रखे गए पैसे जीवन में आर्थिक संतुलन को बिगाड़ने का काम करते हैं.

Advertisement

देवी-देवताओं और पितरों की तस्वीर
वास्तु के अनुसार, पर्स में देवी-देवताओं, पितरों या गुरु की तस्वीर रखने से बचना चाहिए. इसके स्थान पर ओम या स्वस्तिक का छोटा प्रतीक रखा जा सकता है. परिवार के जीवित सदस्यों की तस्वीर रखी जा सकती है. लेकिन वो तस्वीर साफ-सुथरी होनी चाहिए. माना जाता है कि ऐसी तस्वीरें प्रेरक और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का काम करती हैं.

पर्स में क्या रखना शुभ?
वास्तु के अनुसार, धन स्थिरता के लिए पर्स में सोने या पीतल का छोटा चौकोर टुकड़ा रखने की सलाह दी जाती है. भले ही वह एक छोटा सा ही टुकड़ा क्यों न हो. मान्यता है कि इसे बृहस्पतिवार के दिन गंगाजल से शुद्ध करके पर्स में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. इसे समय-समय पर साफ करते रहना भी शुभ माना गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement