scorecardresearch
 

30 लाख तक की EV खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस ZERO, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली के बाद हरियाणा ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में महिलाओं के नाम पर नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स की खरीद पर रजिस्ट्रेशन टैक्स में छूट दी जाएगी. इसके अलावा 30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर 100 परसेंट रजिस्ट्रेशन फीस पर छूट दी जाएगी. वहीं 30 लाख से ज्यादा कीमत वाले व्हीकल्स पर 50 परसेंट की छूट मिलेगी.

Advertisement
X
हरियाणा में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर छूट का ऐलान किया गया है. (Photo: ITG)
हरियाणा में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर छूट का ऐलान किया गया है. (Photo: ITG)

देश भर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है. कई राज्य ईवी को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की छूट दे रहे हैं. दिल्ली ने हाल में ही अपनी ईवी पॉलिसी का ऐलान किया था. अब हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

चंडीगढ़ में आयोजित कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने कई फैसलों की जानकारी दी है. इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़े भी कुछ फैसले थे, जो कंज्यूमर्स को सीधा फायदा पहुंचाएंगे. उन्होंने बताया कि महिलाओं के नाम पर 20 लाख तक के नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर 1 परसेंट की छूट दी जाएगी. 

100 परसेंट ट्रैक्स छूट

इसके अलावा ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं. मुख्यमंत्री के ऐलान के मुताबिक हरियाणा में 30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 100 फीसदी की छूट रजिस्ट्रेशन फीस पर दी जाएगी. यानी हरियाणा में 30 लाख रुपये तक की ईवी खरीदने पर कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी.

यह भी पढ़ें: Delhi EV Policy: टू-व्हीलर, ऑटो, बस-ट्रक... दिल्ली में नई EV पॉलिसी के बाद पुरानी गाड़ियों का क्या होगा?

Advertisement

अभी तक इलेक्ट्रिक और सीएनजी व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन पर 20 परसेंट छूट हरियाणा में मिल रही थी. अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर छूट को बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया गया है, जबकि सीएनजी वाहनों पर पहले की तरह 20 परसेंट की छूट जारी रहेगी. 

महिलाओं को 1 परसेंट की एक्स्ट्रा छूट

वहीं मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, महिलाओं के नाम पर नॉन-ट्रांसपोर्ट व्हीकल के नए रजिस्ट्रेशन पर 1 परसेंट की छूट मिलेगी. ये छूट 20 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत पर होगी. उम्मीद है कि सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल बढ़ेगी. 

यह भी पढ़ें: Delhi EV Policy 2.0: कार पर 1 लाख की छूट, 2030 तक रोड टैक्स फ्री! दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या मिलेगा

दिल्ली की ईवी पॉलिसी पर नजर डालें, तो यहां सरकार टू-व्हीलर्स की खरीद पर 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. वहीं थ्री-व्हीलर पर 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है. दिल्ली में भी 30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक व्हीकल पर 100 परसेंट रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पर छूट दी जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement