scorecardresearch
 

Vastu upay for mosquitoes: घर में घुस आई है मच्छरों की फौज? बस सही दिशा में लगा लें ये पौधे!

Vastu Tips to repel mosquitoes: गर्मियों में मच्छरों के आतंक से हैं परेशान? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार उन 5 जादुई पौधों के बारे में, जो न केवल घर से मच्छर भगाएंगे बल्कि सुख-समृद्धि भी लाएंगे.

Advertisement
X
मच्छरों को रोकने के साथ ये पौधे घर का वास्तु दोष भी मिटाते हैं. (Photo:ITG)
मच्छरों को रोकने के साथ ये पौधे घर का वास्तु दोष भी मिटाते हैं. (Photo:ITG)

Vastu Plant For repel mosquitoes: गर्मी के साथ मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है. इनसे छुटकारा पाने के लिए अक्सर हम केमिकल वाले कॉइल्स, जहरीले स्प्रे या बिजली वाले मैट जलाकर खुद को और अपने परिवार को धुएं के घेरे में कैद कर लेते हैं, जो हमारी सेहत के लिए खतरनाक हैं. पर क्या आपने कभी सोचा है कि इसका समाधान वास्तु शास्त्र में है. 

वास्तु शास्त्र और आयुर्वेद का एक अद्भुत संगम है एंटी-मॉस्किटो प्लांट्स. अगर इन खुशबूदार और गुणकारी पौधों को घर की सही दिशा में जगह दी जाए, तो ये न केवल मच्छरों को रोकते हैं, बल्कि घर के वास्तु दोष मिटाकर तरक्की के बंद दरवाजे भी खोल देते हैं.  

1. सिट्रोनेला (Citronella)
यह एक सुगंधित बारहमासी घास है,गर्मी में चलने वाली गर्म हवाओं के साथ मच्छर घर में घुसते हैं. सिट्रोनेला को घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें. यह दिशा वायु की है. यहां रखा सिट्रोनेला हवा को शुद्ध करता है. यह पौधा घर में घुसने वाले कीड़ों को प्रवेश द्वार पर ही रोक देता है. 

2. पुदीना (Mint): 
गर्मी के मौसम में पुदीना ठंडक देता है. वास्तु के अनुसार इसे अपनी रसोई या डाइनिंग एरिया की पूर्व दिशा में रखें. पूर्व दिशा सूर्य की है. यहां पुदीना रखने से घर की ऊर्जा ताज़ा रहती है.  इसकी खुशबू से मच्छर और चींटियां रसोई से कोसों दूर रहते हैं. 

Advertisement

3. रोजमेरी (Rosemary):
रोजमेरी  तेज गर्मी और कड़ी धूप में खिलता है, ठीक एक कैक्टस की तरह. इसे घर की दक्षिण दिशा में मिट्टी के गमले में रखें. यह मच्छरों के लिए एक प्राकृतिक लक्ष्मण-रेखा का काम करता है. 

5. कैटनिप (Catnip):
अगर आप इसे पानी भरे कांच के बर्तन (मटका या वास) में उगा रहे हैं, तो इसे उत्तर दिशा में रखें. उत्तर दिशा धन और स्वास्थ्य की है. जल तत्व के साथ कैटनिप का मेल घर में समृद्धि तो लाता ही है मच्छरों को पनपने से भी रोकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement