scorecardresearch
 

अकाउंट में नहीं बचेगा 1 भी रुपया! डाइनिंग टेबल से आज ही हटा दें 4 चीजें

Vastu Tips:क्या आपका बैंक बैलेंस मेहनत के बावजूद कम होता जा रहा है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपकी डाइनिंग टेबल पर रखी कुछ चीजें घर में दरिद्रता को आमंत्रित कर सकती हैं. आज ही जानिये वे 4 चीजें जिन्हें डाइनिंग टेबल से तुरंत हटाना जरूरी है.

Advertisement
X
डाइनिंग टेबल से जुड़ा यह एक वास्तु दोष, जो आपकी पूरी जमा-पूंजी धीरे-धीरे खत्म कर रहा है!
डाइनिंग टेबल से जुड़ा यह एक वास्तु दोष, जो आपकी पूरी जमा-पूंजी धीरे-धीरे खत्म कर रहा है!

Vastu Tips: घर का डाइनिंग एरिया वह जगह है जहां पूरा परिवार दिनभर की भागदौड़ के बाद एक साथ बैठकर खाना खाता है. वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर यहां चीजें सही तरीके से रखी हों, तो घर में सुख-शांति बनी रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डाइनिंग टेबल से जुड़ी कुछ छोटी-छोटी गलतियां घर में कलेश या आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं? आइए जानते हैं वे 8 जरूरी बातें, जिन्हें सुधारकर आप अपने घर में खुशहाली ला सकते हैं.

टेबल का सही शेप चुनें: गोल, अंडाकार या टेढ़े-मेढ़े आकार की टेबल से बचें, क्योंकि ये ऊर्जा के बहाव में रुकावट डालती हैं. हमेशा चौकोर (Square) या आयताकार (Rectangular) टेबल ही चुनें, ये स्थिरता और शांति लाती हैं.

बीम के नीचे न रखें: डाइनिंग टेबल को कभी भी छत के बीम के ठीक नीचे न रखें. ऐसा करने से खाना खाते समय मन में बेचैनी रहती है और घर के सदस्यों में आपस में तनाव बढ़ सकता है.

बैठने की दिशा: खाना खाते समय ध्यान रखें कि किसी का भी चेहरा दक्षिण दिशा की ओर न हो. यह दिशा वास्तु में शुभ नहीं मानी जाती और इससे पाचन की दिक्कतें या परिवार में अनबन हो सकती है.

दीवार से दूर रखें: टेबल को कभी भी दीवार से सटाकर या किसी कोने में न ठूंसें. टेबल को कमरे के बीचों-बीच रखें ताकि चारों तरफ से हवा और सकारात्मक ऊर्जा आसानी से आ-जा सके.

Advertisement

टॉयलेट के पास न हो: डाइनिंग एरिया को कभी भी टॉयलेट के पास या ठीक सामने न रखें. टॉयलेट से निकलने वाली नेगेटिव ऊर्जा खाने की शुद्धता खत्म कर देती है, जो सेहत के लिए अच्छी नहीं है.

टेबल को साफ रखें: डाइनिंग टेबल पर अखबार, चाबियां, दवाइयां या फालतू सामान का ढेर न लगाएं.  टेबल को हमेशा खाली और साफ रखें, ताकि घर में बरकत बनी रहे.

टूटे बर्तनों का इस्तेमाल न करें: कभी भी टूटे या चटके हुए बर्तनों में खाना न खाएं. वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजें घर में कंगाली लाती हैं. हमेशा साबुत और साफ बर्तन ही इस्तेमाल करें.

क्या रखें:  एक सुंदर फूलदान में ताजे फूल रखने से घर में ताजगी आती है .मेज के बीच में फलों की टोकरी रखना समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है. इससे घर में कभी अनाज की कमी नहीं होती. एक साफ पानी का जग या सुराही रखना अच्छा होता है, क्योंकि यह जीवनदायिनी ऊर्जा का प्रतीक है. 

फोल्डिंग टेबल से बचें: बहुत से लोग जगह बचाने के लिए दीवार से जुड़ी या फोल्डिंग टेबल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से टेबल का जमीन पर स्वतंत्र रूप से टिका होना ही परिवार के रिश्तों के लिए अच्छा होता है.

Advertisement

डाइनिंग रूम में हल्के रंगों (जैसे क्रीम या हल्का पीला) का इस्तेमाल करें. मेज के बीच में ताजे फूलों का एक गुलदस्ता रखने से घर में हमेशा ताजगी बनी रहती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement