व्यावसायिक पक्ष संतुलित रहेगा. कामकाजी प्रबंधन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. साहस और आत्मविश्वास से परिणाम पक्ष में बनाए रहेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. सामाजिक मामले अपेक्षा से बेहतर रहेंगे. करीबियों का समर्थन मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सहकारिता पर जोर रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में पहल पराक्रम बनाए रखेंगे. भाई बंधुओं से स्नेह विश्वास बढ़ाएंगे. साहस से राह बनाएंगे. वाणिज्यिक संवाद व मेलजोल में रुचि दिखाएंगे. भाईचारा बढ़ेगा.
नौकरी व्यवसाय- कारोबारी अच्छा करेंगे. वातावरण में सहजता रहेगी. संबंधों का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी संवाद रखेंगे. विभिन्न योजनाओं को गति देंगे. लंबित कार्य पक्ष में बनेंगे.
धन संपत्ति- व्यावसायिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे. योजनाओं को गति मिलेगी. मान सम्मान बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता पाएंगे. यात्रा संभव होगी. लाभ बढ़ाएंगे. जोखिम ले सकते हैं.
प्रेम मैत्री- भाई बंधुओं की बात पर ध्यान देंगे. भावनात्मक विषयों में सहजता बढ़ाएंगे. मिलकर निर्णय लेंगे. मित्रों का भरोसा बना रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुखद परिणाम बनेंगे. रक्त संबंधी सहयोगी रहेंगे. करीबी सहयोगी होंगे. बड़ों का सम्मान रखेंगे. रिश्तों में विनम्रता व सहजता रहेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- भरोसा बल पाएगा. संकोच दूर होगा. वाणी व्यवहार संवरेगा. उत्साह से आगे बढ़ेंगे. व्यक्तित्व संवार पर रहेगा. सुख बनाए रखेंगे.
आज का उपाय: दुष्टनाशिनी सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः क जाप करें. मीठा बांटें. संपर्क बढ़ाएं.
शुभ अंक : 5, 6 और 9
शुभ रंग : फिरोजी