Tarot horoscope 18 April 2021: टैरो कार्ड कह रहे हैं कि आज के दिन कर्क और कन्या राशि वालों को नौकरी संबंधी काम में सफलता मिलेगी. वहीं सिंह राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. जानें आज का टैरो राशिफल और हर एक राशि का उपाय.
मेष राशि: Two of cups
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है. मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों से अपेक्षा न करें. पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे.
उपाय: मां लक्ष्मी को शृंगार का सामान अर्पित करें.
वृषभ राशि: Queen of swords
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते है. सूझ-बुझ से धनलाभ होगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे. प्रेम-प्रसंग सफल होंगे.
उपाय: ॐ श्रीं श्रीये नमः का पांच माला जाप करें.
मिथुन राशि: Five of pentacles
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी. सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा. तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा. संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे. कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी. किसी से भी कटु वचन न बोलें.
उपाय: ॐ श्रीं मंत्र का जाप करें.
कर्क राशि: The strength
आप जो सोचते हैं वह करते नहीं है. पहले अपने आप को व्यवस्थित करें. छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते है.
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.
सिंह राशि: Fool
अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें. व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा. अकारण झंझटों से दूर रहें. चोट व दुर्घटना आदि से हानि संभव है. अध्ययन में अवरोध आ सकता है.
उपाय: घर से काम पर निकलते समय थोड़ा-सा मीठा दही खाकर निकलें.
कन्या राशि: King of cups
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है. बकाया वसूली होगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. फालतू खर्च होगा, विवाद न करें. नए मित्र बनेंगे. पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है.
उपाय: अपने शयनकक्ष में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं.
तुला राशि: Eight of swords
अपनी संगत बदलें तो आपका संसार बदल जाएगा. अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी. थकान व अस्वस्थता रहेगी. व्यवसायिक नई योजना लागू होगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा.
उपाय: माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां को अर्पित करें.
वृश्चिक राशि: Six of cups
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे. माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें. यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे. नेत्र पीड़ा संभव है. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी.
उपाय: गजलक्ष्मी मां की उपासना करें.
धनु राशि: Nine of pentacles
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है. जोखिम भरे कार्य टालें. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी.
उपाय: श्री लक्ष्मी नारायण पाठ करें.
मकर राशि: Moon
जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है. गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे. मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा.
उपाय: लाल रंग के वस्त्र धारण करें.
कुंभ राशि: Five of swords
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो. आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है. इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं. अस्वस्थता रह सकती है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे.
उपाय: सफेद रंग की वस्तुओं और सफेद रंग के खाद्य पदार्थ का दान करें.
मीन राशि: The star
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें. क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे. पिता से मतभेद समाप्त होंगे. नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें. परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे.
उपाय: भगवान विष्णु का अभिषेक दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर करें.