धनु
टू आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए उपलब्धियों को बढ़ाने और अवसर का लाभ लेने में सहयोगी है. अधिकारों की रक्षा करने पर जोर होगा. कारोबार में पहल बनाए रखेंगे. कार्यक्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं. सुविधा संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को आकर्षिक करेंगे. घर परिवार में भरोसा बनाए रखें.
इच्छित सूचना प्राप्त हो सकती है. समय पर कार्य करने का प्रयास बढ़ाएं. सूझबूझ और चतुराई से आगे बढ़ें. संबंधों का लाभ उठाएं. सतर्कता बनाए रखें. स्वार्थी सोच से बचें. निजी उपयोग की वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं. योग्यता से लक्ष्य पाने का प्रयास रहेगा. प्रभावपूर्ण ढंग से कार्य करते रहेंगे. स्पष्टता पर बल देंगे.
स्वास्थ्य: शारीरिक जांच बढ़ाएं. अतिविश्वास में न आएं. संकेतों को नजरअंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में अनुकूलन रहेगा. व्यावसायिक प्रबंध मजबूत रहेगा. तेजी दिखाएंगे.
रिश्ते: घर वाले मदद बनाए रहेंगे. भावनात्मक दबाव में न आएं. व्यर्थ चर्चाओं से बचें.