मीन
द डेविल
आज का दिन आप के लिए वातावरण पर नियंत्रण बढ़ाने पर जोर देने वाला है. कार्यक्षेत्र में असहज स्थिति से कार्य लंबित रह सकते हैं. स्वयं को दबाव में अनुभव कर सकते हैं. कार्यों में सावधानी से आगे बढ़ें. संकेतों को नजरअंदाज न करें. लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें. संवेनदशीलता बढ़ी रहेगी. आकस्मिक बदलावों से परिणाम नियंत्रण के बाहर रहेंगे.
विविध मामलों में उचित समय का इंतजार करेंगे. अनुबंधों में स्पष्टता बनाए रहें. कारेाबारी गतिविधियों में समय सीमा पूरा करें. उलझन से बचें. अधिकारियों से सामंजस्य बिठाएं. संकीर्णता का त्याग करें. व्यवस्था के प्रति सहजता बढ़ाएं. करीबी लोग मददगार रहेंगे. अनुभवियों से सलाह बनाए रखें. संयमित गति से आगे बढ़ें. मदद का भाव बढ़ाएं.
स्वास्थ्य: व्यवहार में सरल रहें. मौसमी सावधानियों को बढ़ाएं. खानपान में सात्विकता लाएं.
आर्थिक स्थिति: वाणिज्यिक स्थिति सामान्य रहेगी. वित्तीय मामलों में रुटीन रखेंगे. प्रबंध पर ध्यान देंगे.
रिश्ते: घर वालों को नजरअंदाज न करें. अपनों के संग समय बिताएं. व्यर्थ की चर्चा व बातचीत न बढ़ाएं.