मीन
टेन ऑफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करने और अनावश्यक संघर्ष को टालने का संकेतक है. कलाकौशल से आगे बढ़ते रहने के प्रयास बनाए रखें. चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करेंगे. प्रयासों में सकारात्मकता बनाए रखेंगे. उद्योग कार्यों में करीबी मददगार रहेगा. दोस्तों से भेंट होगी. सहकार बनाए रखेंगे. धैर्य और धर्म से काम लें.
निजी मामलों में मजबूती आएगी. व्यक्तिगत प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. जरूरी कदम उठाने से पहले विभिन्न पहलुओं पर विचार करेंगे. परिवार के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव बना रह सकता है. सूचनाओं की लाभ उठाएं. संबंधों को भुनाने पर ध्यान दें. परिवार के साथ समय बिताने पर जोर होगा. यात्रा संभव है.
स्वास्थ्य: आलस्य का त्याग करें. भारी भोजन से बचें. शारीरिक सक्रियता पर जोर बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: निर्णय में स्पष्टता रखें. जिम्मेदारों से भेंट होगी. विभिन्न मामलों पर फोकस बढ़ाएं.
रिश्ते: परिवार में समय दें. अन्य पर प्रभाव बनाए रखेंगे. वादा पूरा करें. वाद विवाद को टालें.