तुला
ऐट आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए भावनात्मक उलझाव से निकलने के प्रयासों को बढ़ावा देने का संकेतक है. आत्मविश्वास की कमी से असमंजस की स्थिति में बने रह सकते हैं. हर कदम सावधानी से आगे बढ़ाने की कोशिश करें. निजी संबंधों मों संतुलित गतिविधियों को बनाए रखें. करीबियों में सामंजस्य बनाए रखें. लापरवाही नहीं दिखाएं.
योजना के संचालन में सुअवसर का इंतजार करने की अपेक्षा बढ़ चलने पर जोर दें. व्यक्तिगत स्तर पर सहज प्रदर्शन बनाए रहेंगे. संवेदनशीलता बनी रहेगी. व्यर्थ चर्चा पर अंकुश रखें. साधारण बातों से असहज नहीं हों. अनुशासन से कार्योंं को आगे बढ़ाएंगे. सूझबूझ से पक्ष रखेंगे. चर्चा से हल निकालेंगे. प्रबंधकीय दबाव बना रहेगा.
स्वास्थ्य: खानपान एवं व्यक्त्तित्व पर ध्यान दें. निजी मामलों में लापरवाही नहीं दिखाएं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय फैसले लेने में हिचक अनुभव करेंगे. कामकाजी रुटीन बेहतर बनाए रहें. बजट पर ध्यान दें.
रिश्ते: घरेलु संबंधों में आपसी विश्वास को बढ़ाए रखें. भावनात्मक रिश्तों में सुधार लाएं. परस्पर सामंजस्य बढ़ाएं.