मूलांक 9: जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है.
नंबर 9- 2 अप्रैल 2024 का मूलांक 2 और भाग्यांक 5 है. अंक 9 के लिए आज का दिन सामान्य है. सकारात्मक वातावरण बनाए रखें. लाभ का प्रतिशत औसत रहेगा. अनुभव व कौशल से कार्य साधें. निजी संबंधों में मिठास रहेगी. जिम्मेदारों व प्रियजनों से भेंट होगी. सभी से बनाकर चलेंगे. परिवार में सामंजस्य रहेगा. मित्रों का साथ समर्थन पाएंगे. विविध मामले रुटीन बनाए रखेंगे. कामकाज में पूर्ववत् स्थिति बनाए रहेंगे. सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति अच्छे अनुचर व सहयोगी होते हैं. व्रत संकल्प निभाते हैं. वरिष्ठ के समर्थक होते हैं. आज इन्हें लोगों को जोड़े रखने का प्रयास बनाए रखना है. लक्ष्य साधने में उतावली न दिखाएं.
मनी मुद्रा- कामकाजी प्रयास पूरे करने का सहजता रखें. नवीन विषयों में धैर्य दिखाएं. महत्वपूर्ण मामलों में दखल बना रहेगा. कार्य प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. बड़ों से तालमेल बढ़ाएंगे. पेशेवर गतिविधियों मेंं वृद्धि होगी. प्रयासों को बल मिलेगा. लाभ बेहतर रहेंगे. रुटीन उपलब्धियां पाएंगे. साझीदारी बढ़ाएंगे.
पर्सनल लाइफ- परिवार सहयोगी रहेगा. संपर्क संवाद बेहतर बनाए रहेंगे. रिश्ते संवार पर रहेंगे. भेंटवार्ता पक्ष में बनी रहेगी. सुखद पल निर्मित होंगे. प्रियजनों संग स्मरणीय पल साझा करेंगे. करीबियों का सहयोग मिलेगा. मित्र भरोसेमंद रहेंगे. उत्साह बढ़ाकर रखें.
हेल्थ ऐंड लिविंग- व्यवहार में मधुरता रखेंगे. निजी मामलों में धैर्य बढ़ाएंगे. जिम्मेदारी निभाएंगे. खानपान बेहतर बना रहेगा. स्वास्थ्य संवरेगा. जांच नियमित बनाए रखें.
फेवरेट नंबर- 1 3 6 9
फेवरेट कलर्स- सिंदूरी
एलर्ट्स- गलतियां क्षमा करें. अहंकार से बचें. क्रोध बैर से दूर रहें.