scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 16 अप्रैल 2026: कुंभ राशि वाले प्राप्त करेंगे आकर्षक प्रस्ताव, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 16 अप्रैल 2026, Horoscope Today: आज घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. महत्वपूर्ण चर्चाओं को आगे बढ़ाएं और वैभवपूर्ण जीवन जीने के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि: निवेश और खर्चों पर रखें काबू
मेष राशि के जातकों को आज अपने निवेश पर कड़ा नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत है. खर्च की अधिकता होने के कारण आपका आर्थिक बजट प्रभावित हो सकता है. कार्य व्यापार के क्षेत्र में आपको धैर्य और धर्म का पालन बढ़ाना होगा. न्यायिक विषयों पर विशेष ध्यान दें और किसी भी वाणिज्यिक मामले में सोच-समझकर ही फैसले लें.

समय सीमा और प्रबंधन पर अपना फोकस बनाए रखें. आज आपको खर्च पर नियंत्रण रखना ही होगा. दूर देश की यात्रा संभव है, जो आपके लिए नए अवसर ला सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमों के पालन में सहजता बढ़ाएं. वैदेशिक प्रयासों में सक्रियता आएगी और कार्य विस्तार में आपकी रुचि बढ़ेगी.

शुभ रंग : सिंदूरी लाल

शुभ अंक : 3, 6, 7 और 9

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का दान करें. सजग रहें.

वृष राशि: आय के स्रोतों में होगी वृद्धि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया है. मित्र संबंधों में एक-दूसरे के प्रति गहरा विश्वास बना रहेगा. आप अपने अपनों के साथ प्रेम और स्नेह से काम लेंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे. आर्थिक मामले आज आपके पक्ष में बनेंगे और कामकाजी उपलब्धियों में वृद्धि के योग हैं.

Advertisement

आज आपकी आय विभिन्न स्रोतों से बढ़ेगी. प्रबंधन के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा और आप महत्वपूर्ण कार्यों को संवार पाएंगे. अनुशासन और उत्साह के साथ काम करना आपको बड़ी सफलता दिलाएगा. समझौते आज आपके पक्ष में बनेंगे और लाभ का प्रतिशत काफी ऊंचा रहेगा. सबके साथ सुखद संवाद बनाए रखें.

शुभ रंग : क्रीम कलर

शुभ अंक : 3, 6, 7 और 9

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का दान करें. कार्यों में तेजी बढ़ाएं.

मिथुन राशि: वरिष्ठों का साथ और बढ़ेगा मनोबल
मिथुन राशि के लोगों को आज अपने करीबियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपकी विभिन्न कामकाजी उपलब्धियां आज संवरेंगी. साथियों और वरिष्ठों के बीच आपसी विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा. व्यावसायिक प्रदर्शन में आप बहुत प्रभावी रहेंगे और करीबियों से आपका सामंजस्य बढ़ेगा.

प्रशासनिक विषयों को आज गति मिलेगी. आप अपनी वार्ता में प्रभावशाली रहेंगे और आपके विविध प्रयास बेहतर परिणाम देंगे. पैतृक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे और आप सौदेबाजी में सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में अधिक समय देने से प्रबंधन के मामले सुलझेंगे. अपनों का साथ और सहकार आपका मनोबल बढ़ाएगा.

शुभ रंग : आंवला समान

शुभ अंक : 3, 5 और 7

Advertisement

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का दान करें. हमेशा बड़ा सोचें.

कर्क राशि: भाग्य का साथ और करियर में उछाल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है. भाग्य पक्ष की मजबूती से आपको हर क्षेत्र में इच्छित फल और परिणाम प्राप्त होंगे. करियर और कारोबार में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. यदि आप किसी साक्षात्कार में जा रहे हैं, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है.

भावनात्मक सहजता बढ़ाएंगे और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में शुभता का संचार होगा. आप अपनी दीर्घकालिक योजनाओं को संवारने में सफल रहेंगे. आस्था और विश्वास के साथ अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. धार्मिक और मनोरंजक गतिविधियां आज बढ़ सकती हैं.

शुभ रंग : भगवा

शुभ अंक : 2, 3, 7 और 9

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का दान करें. आस्था और अध्यात्म बढ़ाएं.

सिंह राशि: अनुशासन और सावधानी है जरूरी
सिंह राशि के जातकों के लिए आज समय साधारण असरकारक रहने वाला है. आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने या जोखिम उठाने से बचना चाहिए. अपने दैनिक रुटीन पर विशेष ध्यान दें और विविध विषयों पर फोकस रखें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आज बहुत जरूरी है, संकेतों को अनदेखा न करें.

Advertisement

लेनदेन के मामलों में लापरवाही बरतने से बचें. नीति और नियमों का सख्ती से पालन करें. व्यवस्था और अनुशासन पर जोर देना आपके लिए हितकर होगा. अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएं. पेशेवरों को आज सोच-विचारकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए. वाणी और व्यवहार में सहजता बनाए रखें और भौतिक संसाधनों पर जोर दें.

शुभ रंग : केशर के समान

शुभ अंक : 1, 3 और 7

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. धूर्त लोगों से दूरी रखें.

कन्या राशि: साझीदारी और सामूहिक प्रयास
कन्या राशि के लोग आज साझीदारी के कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. घर में अपनों के साथ संवाद बढ़ाना आपके लिए सुखद रहेगा. करीबियों पर आपका भरोसा बना रहेगा और आप उद्योग व्यापार के लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे. आपका वित्तीय पक्ष आज काफी संवर सकता है.

लोगों को जोड़कर रखने में आप सफल रहेंगे और सामूहिक प्रयासों को बल देंगे. नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा और परिवार में शुभता का संचार रहेगा. कार्यव्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर आपका जोर होगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ा रहेगा और आप उद्योग व्यापार में काफी प्रभावी बने रहेंगे. वार्ताओं में आपका प्रदर्शन बहुत सहज रहेगा.

Advertisement

शुभ रंग : पाइनेपल

शुभ अंक : 3, 5 और 7

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान करें. सहकारिता बढ़ाएं.

तुला राशि: समय प्रबंधन और जिम्मेदारियों का दबाव
तुला राशि के जातकों को आज समय सीमा के भीतर अपने कार्य पूरा करने पर जोर देना चाहिए. सेवाकार्यों में प्रबंधन बढ़ाएं और अपने मुख्य लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. कार्यों में नियमितता रखना आज बहुत आवश्यक है. जिम्मेदारियों को पूरा करने का मानसिक दबाव बना रह सकता है, लेकिन धैर्य न खोएं.

नीतिगत बातों को अमल में लाएं और स्तरहीन चर्चाओं को पूरी तरह अनदेखा करें. आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएं. आज आप अपने विपक्षियों पर दबाव बनाने में सफल रहेंगे. बैंक लोन से जुड़े कार्य आज बन सकते हैं, लेकिन उधार लेने-देने से बचें. अपने अहंकार को नियंत्रण में रखें और प्रतिभा का सही प्रदर्शन करें.

शुभ रंग : वासंती

शुभ अंक : 3, 6, 7 और 9

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का दान करें. अपने तर्क बढ़ाएं.

वृश्चिक राशि: पारिवारिक सुख और शुभ समाचार
वृश्चिक राशि के जातकों के घर-परिवार में आज सुख और सौख्य का वातावरण बना रहेगा. आप अपने मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे और स्वजनों के साथ आनंद का अनुभव करेंगे. करीबियों का आदर-सम्मान करना आपकी साख बढ़ाएगा. आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और अपनी सोच में बड़प्पन रखेंगे.

Advertisement

नवीन गतिविधियों में आप बहुत उत्साही और प्रभावी नजर आएंगे. कार्य व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और विभिन्न विषयों में तेजी आएगी. आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा. पेशेवरों के लिए आज आकर्षक प्रस्ताव सामने आ सकते हैं. व्यक्तिगत संबंधों का सम्मान करना आपके लिए बहुत जरूरी है.

शुभ रंग : गहरा लाल

शुभ अंक : 3, 6, 7 और 9

आज का उपाय : भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. किसी पर बहुत जल्द विश्वास न करें.

धनु राशि: रिश्तों में विनम्रता और मिला-जुला समय
धनु राशि के जातकों पर आज घर-परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव रह सकता है. हालांकि, आप कामकाजी मामलों को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे. आपके प्रबंधकीय प्रयास बेहतर बनेंगे. घरेलू मामलों में अपनी रुचि बनाए रखें और घर की सुख-सुविधाओं के संसाधनों को जुटाने पर ध्यान दें.

रिश्तों में विनम्रता बनाए रखें और अपनी बात सहजता से कहें. व्यक्तिगत प्रयासों में बहुत अधिक तेजी या उतावली दिखाने से बचें. आज परिस्थितियां आपके लिए मिली-जुली रहेंगी. लंबित कार्यों को लेकर सजग रहें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें. मन में अहंकार का भाव न आने दें, इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं.

Advertisement

शुभ रंग : स्वर्णिम

शुभ अंक : 3, 7 और 9

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. बड़बोलेपन से बचें.

मकर राशि: वाणिज्यिक गतिविधियों में बढ़ेगी तेजी
मकर राशि के लोग आज अपनी आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को बहुत बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. कार्य विस्तार के नए अवसर आपके सामने आएंगे. सहकारिता और टीम वर्क को बढ़ावा मिलेगा. बंधुजनों के प्रति परस्पर सहयोग और विश्वास का भाव रखें. किसी भी भेंटवार्ता में खुद पहल करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी और शुभ सूचनाओं की प्राप्ति संभव है. लाभ को बढ़ाने पर आपका विशेष जोर रहेगा. आज यात्राओं के योग बन रहे हैं जो फलदायी रहेंगी. अपनी पहल और पराक्रम के बल पर आप महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे. मन का संकोच दूर होगा और आप खुलकर अपनी बात रख पाएंगे.

शुभ रंग : धूसर

शुभ अंक : 6, 7, 8 और 9

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का दान करें. आलस्य का त्याग करें.

कुंभ राशि: धन-धान्य का संग्रह और खुशहाली
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज धन-धान्य संग्रह के प्रयास सफल होंगे. घर-परिवार की साज-सज्जा और सुविधाओं को बढ़ाने पर आपका ध्यान रहेगा. आज घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. महत्वपूर्ण चर्चाओं को आगे बढ़ाएं और वैभवपूर्ण जीवन जीने के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा.

पहल और पराक्रम से आप अपने लक्ष्य पा लेंगे. योग्य व्यक्तियों के लिए आज आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. आपका लाभ और प्रभाव दोनों आज बने रहेंगे. विभिन्न कार्य समय पर पूरे होंगे और घर में आनंद का वातावरण रहेगा. वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें और अपनी परंपराओं व जिम्मेदारियों का सम्मान करें.

शुभ रंग : पीताबरी

शुभ अंक : 3, 6, 7 और 8

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का दान करें. स्वभाव में मिठास रखें.

मीन राशि: रचनात्मक कार्यों में मिलेगी सफलता
मीन राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों को उत्साह के साथ आगे बढ़ाएंगे. नवीन मामले आज आपके पक्ष में बनेंगे. करीबियों के साथ संपर्क और संवाद बेहतर होगा, जिससे रिश्तों में सुधार आएगा. मित्रों और संबंधियों से भेंट के नए अवसर प्राप्त होंगे. सृजन के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी.

आज आपको महत्वपूर्ण परिणाम अपने पक्ष में दिखाई देंगे. आधुनिक प्रयासों को बल मिलेगा और लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. घर में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है. करियर और व्यापार में आप अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करेंगे. आपकी कार्यक्षमता और सक्रियता बढ़ेगी, जिससे व्यवस्था पर आपका भरोसा और मजबूत होगा.

शुभ रंग : पीला

शुभ अंक : 3, 6, 7 और 9

आज का उपाय : भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. स्वर्णादि पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. अपने कला कौशल को बढ़ाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement