scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 7 मई 2026: तुला राशि वालों का साहस-पराक्रम बढ़ेगा, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 7 मई 2026, Horoscope Today: तुला राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी. संवाद कौशल से लाभ होगा.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि
भाग्य का साथ बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में उत्साह देखने को मिलेगा. व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे और प्रभाव में वृद्धि होगी. योजनाओं को समर्थन मिलेगा और अधिकांश कार्य सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे.
शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 1, 3, 9
आज का उपाय: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें, पीली वस्तुओं का दान करें.

वृष राशि
कामकाज में धीमापन रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी. परिवार के साथ संवाद बनाए रखें और यात्रा में सावधानी रखें. विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी होगा.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4, 6, 7, 9
आज का उपाय: विष्णु-लक्ष्मी पूजा करें और पीली वस्तुओं का दान करें.

मिथुन राशि
व्यापार में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. साझेदारी में लाभ मिलेगा और परिवार का सहयोग बना रहेगा. वाणी में मधुरता सफलता दिलाएगी.
शुभ रंग: आंवला रंग
शुभ अंक: 3, 4, 5
आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और सतर्कता बनाए रखें.

कर्क राशि
कामकाज में गंभीरता जरूरी होगी. छोटी गलतियां नुकसान दे सकती हैं. अनुशासन बनाए रखें और वरिष्ठों से सलाह लें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 2, 3, 7, 9
आज का उपाय: पीले वस्त्र का दान करें और कर्मठता बनाए रखें.

Advertisement

सिंह राशि
परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. करियर में स्पष्टता आएगी और सम्मान बढ़ेगा. धन लाभ के योग हैं.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 1, 3, 4, 7
आज का उपाय: लक्ष्मी-नारायण पूजा करें और वचन निभाएं.

कन्या राशि
पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और कार्यक्षेत्र में संतुलन बना रहेगा. पैतृक मामलों में सफलता मिल सकती है. अतिउत्साह से बचें.
शुभ रंग: ऐप्पल ग्रीन
शुभ अंक: 3, 4, 5, 7
आज का उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें और बहकावे से बचें.

तुला राशि
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी. संवाद कौशल से लाभ होगा.
शुभ रंग: सफेद चंदन
शुभ अंक: 3, 4, 6, 9
आज का उपाय: प्रवचन सुनें और विष्णु-लक्ष्मी पूजा करें.

वृश्चिक राशि
घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. नए अवसर मिलेंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
शुभ रंग: सिंदूरी
शुभ अंक: 3, 7, 9
आज का उपाय: पीले वस्त्र पहनें और दान करें.

धनु राशि
सकारात्मकता बनी रहेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नए प्रयोग लाभ देंगे.
शुभ रंग: हल्दी जैसा
शुभ अंक: 3, 7, 9
आज का उपाय: सृजनात्मक कार्य करें और पूजा करें.

Advertisement

मकर राशि
खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें. रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखें और विवादों से बचें.
शुभ रंग: पीतांबरी
शुभ अंक: 4, 7, 8
आज का उपाय: दान धर्म करें और विनम्र रहें.

कुंभ राशि
आर्थिक लाभ उम्मीद से बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा. साझेदारी में लाभ होगा.
शुभ रंग: पीतवर्ण
शुभ अंक: 3, 4, 7, 8
आज का उपाय: सहयोग की भावना रखें और पूजा करें.

मीन राशि
पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी और योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3, 7, 9
आज का उपाय: दान करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement