scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 6 मई 2026: मीन राशि वाले प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 6 मई 2026, Horoscope Today: करियर और कारोबार में तेजी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की आशंकाओं से मुक्त रहें. समाज के सभी वर्गों के लोग आज आपके प्रति सहयोगी रहेंगे.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि: भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्योदयकारी परिस्थितियों का लाभ उठाने का है. आप हर क्षेत्र में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा. आस्था और अध्यात्म में आपका विश्वास बढ़ेगा, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा.

आपके लंबित कार्यों में तेजी आएगी और आप सभी क्षेत्रों में सक्रिय बने रहेंगे. करीबियों का सहयोग आपको बड़ी सफलता दिला सकता है. पद और प्रतिष्ठा से जुड़े मामले संवरेंगे और आपकी प्रतिभा का प्रदर्शन सभी को प्रभावित करेगा. पेशेवर प्रयासों में आप बेहतर बने रहेंगे और आज आपका संकोच पूरी तरह दूर हो जाएगा.

शुभ अंक: 3, 5, 6 और 9

शुभ रंग: अखरोट समान

आज का उपाय: सर्वप्रथमपूजनीय भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. उन्हें दूर्वा, पान और मोदक अर्पित करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें और सहकारिता की भावना रखें.

वृष राशि: बहकावे में आने से बचें
वृष राशि के जातकों को आज दूसरों के वादों या बहकावे में आने से बचना चाहिए, वरना आपकी कार्यगति प्रभावित हो सकती है. अपने शरीर के संकेतों को समझें और मौसमी बीमारियों के प्रति सावधानी बरतें. कड़ी धूप और अतिभार वाले कार्यों से खुद को दूर रखना ही बेहतर होगा.

Advertisement

नीति और नियमों का पालन करें और ठगों से दूरी बनाकर रखें. परिवार का सहयोग आपको मुश्किल समय में संबल देगा. कार्य विस्तार की योजनाओं में थोड़ा धैर्य रखें और स्पष्टता बनाए रखें. चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें, लेकिन किसी भी प्रकार के विवाद या संघर्ष की स्थिति से बचें.

शुभ अंक: 3, 5, 6 और 9

शुभ रंग: चांदी के समान

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. दूर्वा और पान चढ़ाकर मोदक का भोग लगाएं. 'ओम् गं गणपतये नमः' का जाप करें और अपने करीबियों की बात सुनें.

मिथुन राशि: साझेदारी में बढ़ेगा प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों को आज दोस्तों और करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा. साझा गतिविधियों में आपका प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली रहेगा, जिससे औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी. आप अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और प्रबंधन में आपकी पकड़ मजबूत होगी.

महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा. निजी संबंधों में भरोसा और मजबूती आएगी. आप अपने साथी के साथ भावनात्मक संवाद में पहल करेंगे, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी. उद्योग और व्यापार की प्रतिस्पर्धा में आप अपनी जगह बनाए रखने में सफल होंगे. नियमों का पालन करना न भूलें.

शुभ अंक: 3, 5, 6 और 8

Advertisement

शुभ रंग: पैरट कलर

आज का उपाय: श्रीगणेश जी की वंदना करें. दूर्वा, पान और मोदक अर्पित करें. 'ओम् गं गणपतये नमः' का जाप करें और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.

कर्क राशि: स्वास्थ्य और काम पर दें ध्यान
कर्क राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने की जरूरत है. मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें. नए लोगों से अचानक जुड़ने के बजाय सहज दूरी बनाए रखना ही हितकर होगा. आज सफलता का प्रतिशत मिला-जुला रह सकता है, इसलिए कार्यक्षेत्र में लापरवाही बिल्कुल न करें.

प्रबंधकीय प्रयासों में नियमितता रखें और अपने कौशल को निखारें. पेशेवरों से आपकी नजदीकी बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे. हालांकि, न्यायिक मामले उभर सकते हैं और विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं. अपनी तार्किकता और फोकस को बढ़ाएं ताकि आप समय सीमा के भीतर अपने कार्यों को पूरा कर सकें.

शुभ अंक: 2, 3, 5 और 8

शुभ रंग: मूनस्टोन

आज का उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. दूर्वा, पान और मोदक चढ़ाएं. आपसी मदद की भावना को प्राथमिकता दें.

सिंह राशि: टीम वर्क से मिलेगी सफलता
सिंह राशि के जातकों में आज सभी के साथ मिलकर कार्य करने का भाव प्रबल रहेगा. आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. स्मार्ट वर्किंग के जरिए आप अपने आवश्यक कार्यों को गति देने में सफल रहेंगे. विभिन्न परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा.

Advertisement

शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्रों में आपकी रुचि बढ़ेगी. शुभ सूचनाएं मिलने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. आप अपनी योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ेंगे और रुटीन को बेहतर बनाए रखेंगे. आपके प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा और तार्किक व्यवहार के कारण आप कामकाजी मामलों को संवारने में सफल होंगे.

शुभ अंक: 1, 3 और 5

शुभ रंग: पिस्ता कलर

आज का उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें. उन्हें पान और मोदक चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. किसी भी स्थिति में अतिउत्साह से बचें.

कन्या राशि: अपनों के साथ बनाए रखें तालमेल
कन्या राशि के जातकों के लिए आज भावनात्मक पक्ष थोड़ा मिश्रित रह सकता है. दूसरों की उम्मीदें पूरी करने के चक्कर में अपनी सेहत या जरूरतों की अनदेखी न करें. कार्य व्यापार में बड़प्पन की सोच के साथ आगे बढ़ें. पैतृक पक्ष से जुड़े कार्यों में आज तेजी आने की संभावना है.

पारिवारिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी. अपनों के साथ मेल-मुलाकात के दौरान सहज रहें और बेकार के तर्क-वितर्क या बहस से बचें. घर-परिवार की स्थिति साधारण रहेगी, लेकिन आपकी सक्रियता से लोग प्रभावित होंगे. भावनात्मक असहजता को दूर करने के लिए धैर्य और विवेक से काम लें.

शुभ अंक: 3, 5, 6 और 8

शुभ रंग: गहरा हरा

Advertisement

आज का उपाय: श्रीगणेश जी की पूजा वंदना करें. उन्हें पान और मोदक अर्पित करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें और विनम्र बने रहें.

तुला राशि: सामाजिक सक्रियता से होगा लाभ
तुला राशि के जातक आज सामाजिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहेंगे. आप अपने साहस और पराक्रम से कठिन कार्यों को भी सरल बना लेंगे. करियर और व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. आर्थिक गतिविधियों में आपकी पहल और पराक्रम आपको दूसरों से आगे रखेगा.

व्यवहार में सहजता और सजगता लाएं. स्वजनों पर किसी भी तरह के आरोप-प्रत्यारोप से बचना ही आपके लिए बेहतर होगा. आज आपको कुछ शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. वाणिज्यिक पक्ष मजबूत रहेगा और आप सबसे बेहतर संपर्क संवाद बनाए रखेंगे. वाद-विवाद से खुद को दूर रखें और बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ें.

शुभ अंक: 3, 5, 6 और 8

शुभ रंग: फिरोजी

आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें और 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. दूर्वा, पान और मोदक चढ़ाएं. योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

वृश्चिक राशि: पारिवारिक रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएं करेंगे. रिश्तों को संवारने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे. अनावश्यक बहस और विवाद से खुद को दूर रखें. सहज संवाद से घर में हर्ष और आनंद का वातावरण बना रहेगा. कुटुम्ब में किसी उत्सव का आयोजन भी संभव है.

Advertisement

रिश्तों में मजबूती आएगी और आपका जीवन स्तर ऊंचा होगा. बैंकिंग से जुड़े कार्यों में आप काफी सहज रहेंगे. नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है. संबंधों में संवेदनशीलता और बड़प्पन दिखाने से आपसी तालमेल और अधिक बेहतर होगा.

शुभ अंक: 3, 5, 6, 7 और 9

शुभ रंग: मेहंदी कलर

आज का उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. दूर्वा, पान और मोदक चढ़ाएं. हमेशा शुभ कार्यों से जुड़े रहें.

धनु राशि: रचनात्मकता और नवाचार पर जोर
धनु राशि के जातकों के लिए आज रचनात्मक कार्यों में पहल करने का दिन है. आपके नवीन प्रयास सफल होंगे और महत्वपूर्ण कार्यों में आपको अपनों का समर्थन प्राप्त होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और घर का वातावरण सुखद बना रहेगा. संबंधियों से संपर्क बेहतर होगा और आप सहकारिता पर जोर देंगे.

करियर और कारोबार में आपकी साख बढ़ेगी. नवाचार के प्रति आपका झुकाव रहेगा, जिससे जीवन स्तर में सुधार होगा. आप अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे. साहस, पराक्रम और प्रतिभा के प्रदर्शन में आप सबसे आगे रहेंगे, जिससे परिचितों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा.

शुभ अंक: 3, 5, 6, 8 और 9

Advertisement

शुभ रंग: पाइनेपल

आज का उपाय: सर्वप्रथमपूजनीय गणेश जी की पूजा करें. दूर्वा, पान और मोदक अर्पित करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. अपने साहस को बनाए रखें.

मकर राशि: जांच-पड़ताल के बाद ही लें निर्णय
मकर राशि के जातकों को अपनी योजनाओं की उचित जांच-पड़ताल करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आपके लाभ को प्रभावित कर सकता है. कामकाज में ढिलाई बिल्कुल न बरतें और न्यायिक नियमों का सम्मान करें. कार्य व्यापार आज सामान्य बना रहेगा.

बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से आप सभी को प्रभावित करेंगे. दूर देश की गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. करीबियों का भरोसा जीतने के लिए आपको अपनी सोच बड़ी रखनी होगी. बड़ों की सलाह के बिना कोई बड़ा निर्णय न लें. रुटीन कार्यों में निरंतरता बनाए रखना आज आपकी सफलता के लिए आवश्यक है.

शुभ अंक: 5, 6, 8 और 9

शुभ रंग: मोरपंख के समान

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. उन्हें दूर्वा, पान और मोदक अर्पित करें.

कुंभ राशि: लाभ और सकारात्मकता का संचार
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज व्यावसायिक कार्य बहुत लाभकर सिद्ध होंगे. आपके पेशेवर प्रयासों को गति मिलेगी और कुछ आकर्षक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं. कारोबार में सकारात्मकता का संचार होगा और चारों ओर शुभता रहेगी. महत्वपूर्ण यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होंगी.

लेनदेन के मामलों में सूझबूझ बढ़ाएं और बैर व क्रोध से खुद को दूर रखें. संपर्क और संवाद पर अपना फोकस बढ़ाएं. आर्थिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में आपको सबका सहयोग मिलेगा. लाभ का स्तर बेहतर बना रहेगा, बस लेनदेन में पूरी स्पष्टता बनाए रखें और सभी का सम्मान करें.

शुभ अंक: 3, 5, 6 और 8

शुभ रंग: आसमानी

आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें. पान और मोदक चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. ध्यान, योग और प्राणायाम के साथ दान-पुण्य करें.

मीन राशि: प्रबंधन और आय में होगी वृद्धि
मीन राशि के जातक आज अपने कामकाज के प्रबंधन को और भी बेहतर बनाएंगे. वित्तीय मामलों में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और पेशेवर स्थिति मजबूत होगी. अधिकारियों से आपकी भेंट सकारात्मक रहेगी. आर्थिक और वाणिज्यिक प्रस्तावों को आज भरपूर समर्थन मिलने की संभावना है.

परीक्षा और प्रतिस्पर्धा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपको आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अधिक समय बिताने से आपकी आय में वृद्धि होगी. करियर और कारोबार में तेजी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की आशंकाओं से मुक्त रहें. समाज के सभी वर्गों के लोग आज आपके प्रति सहयोगी रहेंगे.

शुभ अंक: 3, 6 और 9

शुभ रंग: पेल कलर

आज का उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें. दूर्वा, पान और मोदक अर्पित करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement