scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 2 मई 2026: शनिवार के दिन मीन राशि वाले नीति-नियमों का पालन सख्ती से करें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 2 मई 2026, Horoscope Today: परिवार के लोगों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा. आकस्मिक घटनाक्रमों के लिए तैयार रहें. दबाव में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें. परिजनों की सलाह आपके काम आएगी.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि: धैर्य और सावधानी है आज का मंत्र
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको आवश्यक मामलों में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है. पेशेवर विषयों में आप गति तो देंगे, लेकिन अतिभार उठाने से बचें. जो लोग सेवाकार्य से जुड़े हैं, वे आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आपके लिए बहुत जरूरी है.

नवीन प्रयासों में सहजता दिखाएं और महत्वपूर्ण कार्यों में उतावलेपन से बचें. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार और व्यवस्था पर भरोसा आपको सफलता दिलाएगा. जोखिमपूर्ण कार्यों से दूरी बनाए रखें और घर के बड़ों की बातों को अनसुना न करें. ढिलाई और लापरवाही आज आपको भारी पड़ सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है.

शुभ अंक: 6, 8 और 9

शुभ रंग: गेंहुंआ

आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनि से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. अपनी टीम को पूरा सहयोग दें.

वृष राशि: मेहनत से संवरेगा आपका भविष्य
वृष राशि के जातकों के लिए आज मेहनत का फल मिलने का दिन है. आप अपनी मेहनत से परिणामों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे. घर-परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और आप अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाएंगे. नौकरी और सेवा व्यवसाय को बढ़ाने की आपकी कोशिशें रंग लाएंगी.

Advertisement

करियर और कारोबार में स्थिरता आएगी. आज आप विभिन्न मोर्चों पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और उपलब्धियों से आपका मन उत्साहित रहेगा. बड़े लक्ष्य बनाएं और कार्ययोजनाओं को गति दें. साझेदारी के कामों में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है.

शुभ अंक: 2, 6 और 8

शुभ रंग: समुद्री

आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी के दर्शन करें. शनिदेव से जुड़ीं वस्तुएं दान दें. अपनी जिम्मेदारी को दिल से स्वीकार करें.

मिथुन राशि: अनुशासन से दूर होंगे सारे अवरोध
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आपसी मेलजोल और भावनात्मक चर्चाओं का दिन है. सेवाक्षेत्र में आपका फोकस बढ़ेगा. किसी भी तरह के लोभ और प्रलोभन में आने से बचें. आप अपने समकक्षों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे और आपके व्यक्तिगत प्रयास काफी बेहतर रहेंगे.

आपकी वाणी और व्यवहार तर्कपूर्ण रहेगा. मित्रों के सहयोग से आप आगे बढ़ेंगे और रास्ते के अवरोध स्वतः ही दूर हो जाएंगे. सक्रियता और संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी है. अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें, इससे करियर का दबाव कम होगा. अनुशासन का पालन ही आपकी सफलता की कुंजी है.

शुभ अंक: 2, 5 और 5

शुभ रंग: आसमानी

आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. नियमों का सख्ती से पालन करें.

Advertisement

कर्क राशि: प्रबंधन और प्रेम में मिलेगी सफलता
कर्क राशि के जातकों का आज करियर और कारोबार में प्रबंधन पर विशेष जोर रहेगा. वाणिज्य और व्यापार में आपको इच्छित परिणाम मिलेंगे. आर्थिक विषयों में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और कला-कौशल निखरेगा. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है, आपको सफलता मिलेगी.

भावनात्मक मामलों में सकारात्मक रहें. साझा प्रयासों से आपकी शक्ति बढ़ेगी और स्वजनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे. परिवार में सुख-सौख्य और आनंद का वातावरण बना रहेगा. अपनी दिनचर्या को नियमित रखें. आज आपकी सकारात्मकता आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल लेगी.

शुभ अंक: 2, 5 और 8

शुभ रंग: मूनस्टोन

आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. स्वभाव में सरलता बनाए रखें.

सिंह राशि: विनम्रता और विवेक से बनेंगे काम
सिंह राशि के जातकों के महत्वपूर्ण मामलों में आज तेजी आएगी. मित्रों के साथ सुलह और सामंजस्य बना रहेगा. आपकी वाणी और व्यवहार का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा. सामाजिक विषयों में आप गहरी सूझबूझ का परिचय देंगे. बड़ों और अधिकारियों का साथ आपको संबल देगा.

निजी मामलों में थोड़ा धैर्य रखें. विनम्रता और विवेक से काम लेंगे तो संसाधन बढ़ेंगे. साहस और पराक्रम के कार्यों में सक्रियता दिखाएं. किसी के मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें. जानकारी साझा करने में रुचि लें, इससे आपका संकोच दूर होगा और लोग आपसे जुड़ेंगे.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 2 और 5

शुभ रंग: बैंगनी

आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं जैसे तेल और तिलहन का दान बढ़ाएं. स्मार्ट वर्किंग पर ध्यान दें.

कन्या राशि: उत्सव और समृद्धि का योग
कन्या राशि के जातकों के घर में आज उत्सव जैसा माहौल रह सकता है. आप लोगों के साथ बेहतर संपर्क और संवाद बनाए रखेंगे. सुख-सुविधाओं की चीजों पर आपका जोर रहेगा. आपकी साख और प्रभाव में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण लोगों और जिम्मेदारों से आपकी भेंट हो सकती है.

आज आलस्य का पूरी तरह त्याग करें. आसपास का माहौल आपके अनुकूल रहेगा. कुल और परिवार की समृद्धि का आपको पूरा लाभ मिलेगा. आप नई जानकारी जुटाने में सफल रहेंगे. कामकाजी विषयों में रुचि बढ़ेगी और आप अपने व्यापारिक प्रबंधन को बल देंगे. विविध प्रयासों में आज गति बनी रहेगी.

शुभ अंक: 2, 5 और 8

शुभ रंग: मोर पंख के समान

आज का उपाय: संकटमोचक महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सबके प्रति आदर भाव रखें.

तुला राशि: रचनात्मकता और प्रतिष्ठा में वृद्धि
तुला राशि के जातकों के रचनात्मक प्रयासों में आज सुधार होगा. अपनों के साथ आप हर्ष और आनंद के क्षण बिताएंगे. आपके शुभ संस्कारों को बल मिलेगा और आप अपने किए हुए वादे निभाएंगे. निजी जीवन में शुभता रहेगी. व्यर्थ के वार्तालाप और गुस्से से खुद को दूर रखें.

Advertisement

आपकी पद-प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में वृद्धि होगी. कार्य विस्तार पर आपका विशेष जोर रहेगा. आपसी संबंधों में आपका प्रभाव बना रहेगा. घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है. पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बैठाकर चलें. जनकल्याण की भावना आपके मन में बनी रहेगी, जो आपको सम्मान दिलाएगी.

शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9

शुभ रंग: सिल्वर

आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी की पूजा वंदना करें. न्यायदेव शनि से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. निस्वार्थ भाव से सबकी मदद करें.

वृश्चिक राशि: लेनदेन में बरतें सावधानी
वृश्चिक राशि के जातकों को आज लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. दूसरों की बातों में आकर कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला न लें. हालांकि निवेश में वृद्धि संभव है, लेकिन बजट से अधिक खर्च होने की भी संभावना है. विदेश से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है.

विपक्षियों से सावधान रहें और जिद या अहंकार में आकर कोई काम न करें. न्यायिक विषयों को गंभीरता से लें. कार्यों में उतावली करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. आपकी साख सामान्य बनी रहेगी, लेकिन संकोच का भाव मन में रह सकता है. संयम से काम लेना आज सबसे जरूरी है.

शुभ अंक: 6, 8 और 9

शुभ रंग: गहरा भूरा

Advertisement

आज का उपाय: संकटमोचक परमवीर हनुमानजी के दर्शन करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुएं दान करें. स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें.

धनु राशि: साहस और पराक्रम से जीतेंगे दिल
धनु राशि के जातक आज अपनी कार्यशैली से सबको प्रभावित करेंगे. आपकी आकर्षक शैली लोगों को आपकी ओर खींचेगी. भेंटवार्ता और संपर्कों का आपको भरपूर लाभ मिलेगा. आधुनिक प्रयासों में आपकी रुचि बढ़ेगी. साहस और पराक्रम के बल पर आप अपनी पहचान बनाएंगे.

मित्रों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी. वाणिज्यिक गतिविधियों के प्रति आप उत्साहित रहेंगे. सबका समर्थन आपको प्राप्त होगा. आत्मसम्मान का भाव बढ़ेगा और आप अपनों की मदद के लिए तैयार रहेंगे. कामकाज के सिलसिले में आज आपकी कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है.

शुभ अंक: 2, 3, 8 और 9

शुभ रंग: पीतांबरी

आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी के दर्शन करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं. जरूरतमंदों की सहायता करें.

मकर राशि: आर्थिक लाभ और नेतृत्व का दिन
मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के नए द्वार खुलेंगे. आपका प्रबंधकीय पक्ष बहुत मजबूत रहेगा और उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यावसायिक गतिविधियों में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे. नियमों का पालन करना आपको लाभ पहुंचाएगा.

आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और कार्य विस्तार के नए अवसर मिलेंगे. कामकाज के प्रयासों में तेजी रखें. धन और धान्य में वृद्धि होगी. आप अपनी विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा पाएंगे. प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 5, 6, 8 और 9

शुभ रंग: गहरा नीला

आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी के दर्शन और पूजा करें. शनिदेव का स्मरण करें. तिल और तिलहन का दान बढ़ाएं. अपने काम पर फोकस रखें.

कुंभ राशि: भाग्य का साथ और चहुंओर शुभता
कुंभ राशि के जातकों की आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सभी काम बनते चले जाएंगे. करियर और कारोबार में आपका प्रभाव बढ़ेगा. अधिकारियों के साथ आपका सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा. आपको किसी कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है.

कामकाज में आपको उल्लेखनीय परिणाम मिलेंगे. योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयास सफल होंगे. चारों ओर आनंद का वातावरण रहेगा और आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे. व्यावसायिक गतिविधियों में आप अग्रणी भूमिका निभाएंगे. आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है.

शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8

शुभ रंग: नीलम के समान

आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी के दर्शन और पूजा करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सबके प्रति मददगार रवैया रखें.

मीन राशि: स्वास्थ्य और नियमों का रखें ध्यान
मीन राशि के जातकों को आज अपनी सेहत के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. लेनदेन में जल्दबाजी करना आपको मुश्किल में डाल सकता है. नीति-नियमों का पालन सख्ती से करें. कामकाज के मामले आज थोड़े प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए अपनी कार्यव्यवस्था पर नियंत्रण बढ़ाएं.

जरूरी विषयों में सक्रिय रहें. परिवार के लोगों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा. आकस्मिक घटनाक्रमों के लिए तैयार रहें. दबाव में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें. परिजनों की सलाह आपके काम आएगी. नियमों का सम्मान करें और संकोच का त्याग कर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें.

शुभ अंक: 2, 3, 6, 8 और 9

शुभ रंग: फिरोजी

आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी के दर्शन करें. शनिदेव का स्मरण करें. तेल और तिलहन का दान करें. अपने से कमतर लोगों की सहायता करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement