scorecardresearch
 

NEET मुद्दे पर रिएक्शन देने वाले बॉलीवुड स्टार्स पर जन्नत जुबैर का तंज! बोलीं- अचानक कैसे याद आ गई

NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों का कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज द्वारा समर्थन किए जाने के एक दिन बाद, जन्नत जुबैर ने उनकी देर से आई प्रतिक्रियाओं पर इशारों-इशारों में तंज कसा.

Advertisement
X
जन्नत जुबैर का बॉलीवुड पर तंज? (Photo: Instagram/@jannatzubair29)
जन्नत जुबैर का बॉलीवुड पर तंज? (Photo: Instagram/@jannatzubair29)

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पर इनडायरेक्टली तीखा तंज कसा, जिन्होंने हाल ही में NEET पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन किया था. उनके ये कमेंट्स आलिया भट्ट, वरुण धवन, सलमान खान, करीना कपूर खान और कई अन्य एक्टर्स द्वारा सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में पोस्ट शेयर करने के एक दिन बाद आया है.

बिना किसी का नाम लिए, जन्नत ने इन रिएक्शन के समय पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'यह अजीब है कि अचानक सभी को एक ही दिन अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनाई दी.' उन्होंने शायद उन सेलिब्रिटी पोस्ट्स की बाढ़ की ओर इशारा किया जो लगभग एक साथ सोशल मीडिया पर छा गए थे.

जन्नत जुबैर ने क्या लिखा?
'लाफ्टर शेफ्स 3' की एक्ट्रेस ने आगे सभी को याद दिलाया कि विरोध प्रदर्शन एक महीने से अधिक समय से चल रहे हैं, और कहा कि छात्र सेलिब्रिटीज के बोलने से बहुत पहले से ही अपनी लड़ाई लड़ रहे थे. उन्होंने लिखा, 'विरोध प्रदर्शन एक महीने से अधिक समय से चल रहे हैं. छात्र और प्रदर्शनकारी कल ही परेशान नहीं हुए हैं.' आगे तीखी बात लिखते हुए कहा,  'दिलचस्प है कि सहानुभूति एक साथ कैसे आ गई.'? 

Advertisement

अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में, जन्नत ने असम में बाढ़ संकट की ओर ध्यान आकर्षित किया और लोगों से राज्य को अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करने का आग्रह किया. एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए, उन्होंने बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला, जिसमें लगभग 50 लोगों की जान चली गई, 2,000 से अधिक गाँव जलमग्न हो गए और लगभग 9 लाख लोग प्रभावित हुए. उन्होंने लिखा, 'असम के लिए प्रार्थना करें,' और राज्य में चल रहे मानवीय संकट की ओर ध्यान आकर्षित किया.

जन्नत ने किसपर साधा निशाना?
जन्नत के रिएक्शन से एक दिन पहले, सलमान खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, वरुण धवन, सारा अली खान, अनन्या पांडे और अन्य सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सार्वजनिक रूप से प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई थी. 

जहां आलिया ने लिखा कि छात्रों का साहस मुझे विनम्र बनाता है, वहीं करीना ने कहा कि वह अब और चुप नहीं बैठ सकतीं, और वरुण ने जवाबदेही और निष्पक्ष शिक्षा प्रणाली की मांग की. 

सलमान, जिन्होंने शुरू में प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया था ने बाद में प्रधानमंत्री के आश्वासन के बाद एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया और लिखा, 'हो गया भाई... इसे आगे न बढ़ाएं... कुछ खा लें," साथ ही छात्रों से घर लौटने को कहा.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement