scorecardresearch
 

Weekly Rashifal (4-10 May 2026): मेष-वृश्चिक खर्चे कंट्रोल रखें, जानें नए सप्ताह में अपनी राशि का हाल

मई का नया सप्ताह 4 मई 2026 से लेकर 10 मई 2026 तक रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, इस सप्ताह मेष और वृश्चिक राशि वालों को अपने खर्चे कंट्रोल करके बचत पर ध्यान देना होगा. जबकि कुछ राशियों को इस सप्ताह धन लाभ भी हो सकता है.

Advertisement
X
यह सप्ताह 4 मई 2026 से लेकर 10 मई 2026 तक रहने वाला है. (Photo: ITG)
यह सप्ताह 4 मई 2026 से लेकर 10 मई 2026 तक रहने वाला है. (Photo: ITG)

नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 4 मई 2026 से लेकर 10 मई 2026 तक रहने वाला है. इस सप्ताह मेष राशि में सूर्य और बुध की युति रहेगी. वृष राशि में शुक्र विराजमान हैं. मिथुन राशि में बृहस्पति, सिंह में केतु और मीन राशि में शनि-मंगल की युति रहेगी. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र का कहना है कि नए सप्ताह में ग्रहों की चाल सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणामों के संकेत दे रही है. आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा.

मेष राशि
मेष राशि वाले इस सप्ताह कामकाज को लेकर के व्यस्त रहेंगे. यह समय पैसों को बचाने वाला है. धन बचाने का प्रयास करें. खर्चे कंट्रोल रखें. इस सप्ताह कोई जोखिम भरे फैसले करने से बचने की सलाह होगी. आपकी सकारात्मक सोच और मेहनत प्रोफेशन में तरक्की दिलाएगी. घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी. 

वृष राशि
इस सप्ताह आपका मान सम्मान  बढ़ेगा. धन की स्थिति में सुधार होगा. अपने सपनों को साकार करने के लिए आपको मेहनत बढ़ानी होगी. छोटी-मोटी परेशानियों को लेकर बहुत टेंशन न लें. नेगेटिव विचारों को अपने मन पर हावी न होने दें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.

मिथुन राशि
इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाएं. कर्ज लेकर अपने व्यापार में पैसा लगाने से बचें. अपने परिवार वालों से कठोर भाषा या वाणी में बात न करें. अपनी जिम्मेदारी निभाने में पीछे न रहें.

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता को लेकर आ रहा है. किसी न किसी काम में आप व्यस्त रहेंगे. अपने करियर पर ध्यान देने का समय है. आप जिस भी प्रोफेशन से जुड़े हुए हैं, उसमें पूरी लगन से मेहनत करेंगे तो अच्छे रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे. अपने प्रियजनों से दूरियां खत्म करने की कोशिश करें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार होगा. आप का मान-सम्मान बढ़ेगा. घर-परिवार में प्रेम बढ़ेगा. रुके हुए काम बनेंगे. धैर्य से कार्य करने का समय है. किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं. अपने खान-पान को ठीक रखें. सेहत के मामले में लापरवाही न करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ होगा. करियर के क्षेत्र में स्थिति आपकी और बेहतर होगी. घर-परिवार की परेशानियों को दूर करने में आप सफल होंगे. हालांकि किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह पूरी प्लानिंग से कार्य करने का समय है. योजना बनाकर स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ते चले जाएं. आपके कार्य सफल होंगे. धन की स्थिति और बेहतर होगी. घर-परिवार से सपोर्ट मिलेगा. इसका अलावा,  खान-पान में लापरवाही न करें. स्वास्थ्य के मामले में ध्यान दें.

Advertisement

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह धैर्य से कार्य करना होगा. अपने खर्चों को कंट्रोल रखें. आपके खर्चे बजट के बाहर न जाने पाएं. इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा से बचने की सलाह है. किसी लड़ाई-झगड़े में न पड़ें और स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही तो बिल्कुल न करें.

धनु राशि
इस सप्ताह अपने काम पर फोकस करने का समय है. आपको अपने घर-परिवार वालों को भी टाइम देना होगा. करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जो आप कोशिश करेंगे, वो सफल होगी. धन लाभ होगा. इस सप्ताह मेहनत का पूरा फल आपको प्राप्त होगा. खर्चों को कंट्रोल करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों को इस सप्ताह घर परिवार से सपोर्ट मिलेगा. प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे. यात्रा से लाभ का योग इस सप्ताह आपके लिए बन रहा है. आखिरी के चार दिन अच्छे लाभ कराने वाले होंगे. किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की धन की स्थिति में इस सप्ताह सुधार होगा. मेहनत का फल मिलेगा. करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आप प्लानिंग तैयार करें. कुछ नया सीखने की प्लानिंग तैयार करें. ताकि आगे आपकी ग्रोथ अच्छी हो सके. योजना बनाकर काम करने की सलाह है. आलस्य न करें और इमोशनल होकर कोई भी डिसीजन लेने से बचें.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि वाले इस सप्ताह किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे. प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ के योग इस सप्ताह आपके लिए बन रहे हैं. मीन राशि वालों को घर-परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा. धन लाभ के लिए आपकी कोशिशें रंग लाएंगी. किसी भी काम में आलस्य न करें और क्रोध से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement