scorecardresearch
 

Weekly Rashifal (6 July-12 July 2026): मकर राशि में धन लाभ के योग, जानें जुलाई का नया सप्ताह आपके लिए कितना शुभ

Weekly Rashifal (6 July-12 July 2026): मकर राशि वालों की समस्याओं का समाधान इस सप्ताह निकल सकता है. नौकरीपेशा लोगों का वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बेहतर रहेगा. आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और व्यापार में भी स्थिति मजबूत होगी. बेरोजगार लोग प्रयास तेज करें, सफलता मिलने की संभावना है. गुरुवार और शुक्रवार महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेंगे.

Advertisement
X
जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है जुलाई का नया सप्ताह. (Photo: ITG)
जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है जुलाई का नया सप्ताह. (Photo: ITG)

साल 2026 के जुलाई महीने का नया सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है. 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच ग्रहों की स्थिति कई राशियों को करियर, व्यापार, धन और स्वास्थ्य के मोर्चे पर अलग-अलग परिणाम देने वाली है. इस सप्ताह कुछ राशियों में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे तो कुछ जातकों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं इस सप्ताह सभी 12 राशियों का हाल कैसा रहने वाला है.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में लापरवाही छोड़कर पूरी लगन से काम करेंगे तो आर्थिक लाभ मिलने की संभावना मजबूत रहेगी. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. परिवार में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी. नौकरीपेशा लोगों की स्थिति बेहतर रहेगी, जबकि व्यापारियों को कारोबार में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे. महत्वपूर्ण निर्णय मंगलवार और शुक्रवार को लेना लाभकारी रहेगा. लंबी दूरी की यात्रा से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

शुभ रंग: क्रीम
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और आरती करें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी. नौकरी करने वाले लोग जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें और फिलहाल नौकरी बदलने से बचें. व्यापारियों को उधार के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी. यदि संयम और धैर्य से काम करेंगे तो सप्ताह संतोषजनक रहेगा. गुरुवार से शनिवार के बीच धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. यात्रा भी लाभदायक सिद्ध हो सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.

Advertisement

शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी की आरती करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रगति और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारियों के लिए विस्तार के अवसर बनेंगे. यदि कोई नया कदम उठाना चाहते हैं तो आत्मविश्वास बनाए रखें. बुधवार से शुक्रवार के बीच लाभ मिलने की संभावना अधिक रहेगी. सोमवार और बुधवार महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल रहेंगे. नकारात्मक सोच और कटु वाणी से बचें.

शुभ रंग: केसरिया
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. मन थोड़ा अशांत रह सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को विवादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. व्यापारियों को जोखिम वाले निवेश से बचने की सलाह है. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं, लेकिन हर निर्णय सोच-समझकर लें. मंगलवार और गुरुवार महत्वपूर्ण फैसलों के लिए शुभ रहेंगे. धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी.

शुभ रंग: पीला
उपाय: प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर भगवान शिव एवं शिव परिवार का जलाभिषेक करें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह राहत और सफलता लेकर आ सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभ देगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. मंगलवार और बुधवार महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल रहेंगे. क्रोध और जल्दबाजी में धन संबंधी फैसले लेने से बचें.

Advertisement

शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मान-सम्मान और आर्थिक लाभ बढ़ाने वाला रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और परिवार का सहयोग मिलेगा. बुधवार से शनिवार तक का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोग मेहनत बढ़ाएं, जबकि व्यापारियों को कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. सोमवार और गुरुवार बड़े निर्णय लेने के लिए अच्छे दिन रहेंगे. गलत संगति और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें.

शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों का झुकाव इस सप्ताह धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी और नए लोगों से संपर्क भी बढ़ेगा. सम्मान मिलने के योग हैं. मंगलवार और शुक्रवार महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बेहतर रहेंगे. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और आलस्य से बचें.

शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें, मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. मेहनत और सकारात्मक सोच आपको सफलता दिला सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ानी होगी, जबकि व्यापारियों को समय पर काम पूरा करने से लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह अनुकूल रहेगा. मंगलवार और गुरुवार महत्वपूर्ण फैसलों के लिए शुभ रहेंगे. कर्ज लेकर नया काम शुरू करने से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें.

Advertisement

शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों और नई जिम्मेदारियों वाला रहेगा. नौकरी में पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो प्रयास तेज कर सकते हैं. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. सोमवार से गुरुवार तक का समय सबसे अधिक लाभकारी रहेगा. किसी भी कार्य को टालने की आदत छोड़ें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

शुभ रंग: पीला
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों की समस्याओं का समाधान इस सप्ताह निकल सकता है. नौकरीपेशा लोगों का वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बेहतर रहेगा. आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और व्यापार में भी स्थिति मजबूत होगी. बेरोजगार लोग प्रयास तेज करें, सफलता मिलने की संभावना है. गुरुवार और शुक्रवार महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेंगे. आलस्य छोड़ें और लंबी दूरी की यात्रा से बचें.

शुभ रंग: आसमानी
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मेहनत का लाभ मिलेगा. नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के अवसर मिलेंगे. गुरुवार से शनिवार के बीच महत्वपूर्ण निर्णय लेना लाभकारी रहेगा. शत्रुओं से सावधान रहें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

Advertisement

शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी, जबकि व्यापारियों को हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए. सोमवार और गुरुवार महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेंगे. अहंकार और आलस्य से दूरी बनाकर रखें.

शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा एवं आरती करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement