scorecardresearch
 

Shardiya Navratri Rashifal 2026: आज से इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, नवरात्र के 9 दिन बरसेगा पैसा!

Shardiya Navratri Rashifal 2026: इस बार शारदीय नवरात्र में कई शुभ ज्योतिषीय योग बन रहे हैं. मान्यता है कि इनका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों के जातकों पर पड़ सकता है. साथ ही, इन राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है.

Advertisement
X
शारदीय नवरात्र 2026 (Photo: ITG)
शारदीय नवरात्र 2026 (Photo: ITG)

Shardiya Navratri Rashifal 2026: शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आज यानी 11 अक्टूबर 2026 से हो गया है. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है.  इस बार नवरात्र में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे ज्योतिष के अनुसार शुभ माना जाता है.  द्रिक पंचांग के अनुसार, नवरात्र के दौरान ग्रहों की चाल से कई योग बनेंगे. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इनका कुछ राशियों पर अच्छा असर पड़ सकता है.  इन राशियों के लोगों को करियर, धन, मान-सम्मान और पारिवारिक जीवन में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्र के नौ दिन किन राशियों के लिए शुभ रह सकते हैं. 

नवरात्र में बनेंगे कई शुभ योग

द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. तुला राशि में सूर्य के साथ बुध और शुक्र भी रहेंगे. ऐसे में इन ग्रहों की स्थिति से शुक्रादित्य, बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. 

कर्क राशि में गुरु के होने से हंस राजयोग का निर्माण होगा. जबकि तुला राशि में शुक्र की मौजूदगी से मालव्य राजयोग बनेगा.  कर्क राशि में गुरु और मंगल की स्थिति भी ज्योतिष के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वहीं,  शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे, जबकि राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित होंगे.

इसके अलावा 11 अक्टूबर को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे.  यहां शुक्र के साथ उनकी युति से कलात्मक योग बनेगा.  इसके बाद चंद्रमा वृश्चिक, धनु और मकर राशि से होकर गुजरेंगे. ग्रहों की इन चालों के आधार पर माना जा रहा है कि नवरात्र के दौरान कुछ राशियों के लिए समय शुभ और लाभकारी रह सकता है. 

Advertisement

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले जातकों के लिए नवरात्र बेहद लकी साबित हो सकता है.  लंबे समय से अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे.  करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है.  अचानक धन प्राप्ति के संकेत हैं. सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा. आप अपने निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकते हैं. 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए नवरात्र का समय नौकरी और कारोबार के लिहाज से शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिलने से आपकी भूमिका बढ़ सकती है.

आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें. सोच-समझकर बनाई गई योजनाएं आगे लाभ पहुंचा सकती हैं. इस दौरान में माता रानी की कृपा से आपके प्रयासों को नई दिशा मिल सकती है. 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए नवरात्र का समय शुभ समय लेकर आएगा.  इस दौरान मान-सम्मान और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, नौकरी करने वालों को अपने काम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता के दम पर आप दूसरों के बीच अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं.  

Advertisement

व्यापार करने वालों को भी आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. इस दौरान अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें.  मिले हुए अवसरों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें. 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए नवरात्र के नौ दिन करियर और पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर करने वाले हो सकते हैं.  नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है.

लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. अविवाहित लोगों की शादी की बात आगे बढ़ सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement