Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों संग महारास रचाया था. इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से भी परिपूर्ण रहता है. इस दिन कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं. पंचांग के अनुसार, इस बार शरद पूर्णिमा पर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है. इस दिन तुला राशि में बुध और शुक्र एकसाथ रहकर लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण भी करने वाले हैं. यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि
धन से जुड़े मामलों में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आपको अप्रत्याशित या गुप्त स्रोतों से धन मिलने की संभावना है. धन कमाने के अवसर एक से अधिक होंगे. नौकरी करने वालों और कारोबारियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रह सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. निवेश के मामले भी आपके पक्ष में ही रहने वाले हैं. फिर भी, किसी बड़े फैसले पर पहुंचने से पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह समझ लें.
कन्या राशि
लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है. कमाई बढ़ाने के लिए नए अवसर भी सामने आ सकते हैं. घर और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव संभव हैं. जो लोग घरेलू जरूरतों को पूरा करने या आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अनुकूल अवसर मिल सकते हैं. आय बढ़ाने के नए रास्तों पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. लोगों के बीच मतभेद खत्म होंगे. माता-पिता के सहयोग से जरूरी कार्य सधेंगे.
मकर राशि
करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ने की संभावना है. पेशेवर जीवन में नए रास्ते तलाशने का मौका मिलेगा. मकान या संपत्ति खरीदने की योजना बनाने वालों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. घर की मरम्मत कराने और परिवार के साथ रिश्ते बेहतर करने के लिए भी यह अवधि अच्छी मानी जा रही है. पारिवारिक तालमेल बनाए रखें और अपने काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे करें. रोग-बीमारियों से मुक्ति पाएंगे.