scorecardresearch
 

31 की उम्र में दूल्हा बनेगा एक्टर, घरवालों की मर्जी होगी शादी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनेगी दुल्हनिया?

तेलुगु अभिनेता तेजा सज्जा रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स तेलुगु' के होस्ट हैं और दिसंबर 2026 में शादी करने की खबरें हैं. उनकी सगाई नवंबर में हो सकती है. तेजा ने अभी तक शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Advertisement
X
तेजा सज्जा की होगी शादी? (Photo: Social Media)
तेजा सज्जा की होगी शादी? (Photo: Social Media)

तेलुगु एक्टर तेजा सज्जा रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स तेलुगु’ में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं. अब तेजा अपनी पर्सनल लाइफ में नया अध्याय शुरू करने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो दिसंबर 2026 में शादी कर सकते हैं. हालांकि, एक्टर ने अभी तक शादी की खबरों को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है. इस मामले में उनकी तरफ से कोई बयान भी नहीं आया है. 

‘दक्कन क्रॉनिकल’ के मुताबिक, तेजा सज्जा की सगाई नवंबर में हो सकती है, जिसके बाद दिसंबर में शादी की प्लानिंग है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि शादी उदयपुर में होगी और ये एक इंटीमेट समारोह होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल होंगे. बड़े और भव्य जश्न की जगह एक्टर प्राइवेट तरीके से अपने करीबियों के साथ शादी करना चाहते हैं.

कौन है तेजा सज्जा की होने वाली दुल्हन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शादी दोनों परिवारों की मर्जी से तय हुई है और तेजा सज्जा की होने वाली दुल्हन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, लड़की की पहचान और शादी से जुड़ी बाकी जानकारी अभी तक कंफर्म नहीं हुई है.

जब तक तेजा सज्जा खुद आधिकारिक ऐलान नहीं करते, शादी की तारीख, सगाई की प्लानिंग और उनकी पार्टनर से जुड़ी जानकारी सिर्फ अटकलों पर टिकी रहेगी. फिलहाल एक्टर ने शादी की खबरों को लेकर चुप्पी बनाए हुए हैं. ना ही उन्होंने इस पर हांमी भरी है और ना ही इससे इनकार किया है. 

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजा सज्जा अपनी 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमैन’ के ऑफिशियल सीक्वल ‘जय हनुमान’ के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस मिथोलॉजिकल तेलुगु फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं और इसमें ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के किरदार में लीड रोल निभाएंगे. 

तेजा की ‘हनुमैन’ ने 2024 में रिलीज होते ही जबरदस्त चर्चा बटोरी थी. कम बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमर्शियल सफलता साबित हुई. फिल्म को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भी सम्मान मिला. इसे बेस्ट फिल्म इन एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स), बेस्ट वीएफएक्स सुपरवाइजर और बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी के अवॉर्ड्स मिले. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement