लखनऊ के चर्चित व्यापारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. 11 दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है. मामले में श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आमिर को भी हिरासत में लिया गया है, जिसने उसे भागने में मदद की थी.