दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनता का सांस लेना मुश्किल हो गया है. राजधानी के कई क्षेत्रों जैसे पंजाबी बाग, रोहिणी, बवाना और नजफगढ़ में AQI 400 के पार पहुंच चुका है. नोएडा के सेक्टर 62 में भी हवा की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी स्थिति पर चिंता जताई है.