देशभर में इस समय दिवाली की धूम है. बॉलीवुड गलियारों में दिवाली का जश्न जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है. बीते दिनों सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से कई सितारों की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं.
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से अनन्या पांडे ने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. अनन्या पांडे बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार के बेटे आरव संग पोज देती हुई नजर आईं.
इंडोवेस्टर्न शेरवानी में आरव सुपर हैंडसम लगे. उन्होंने अपने डैशिंग लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. वहीं, अनन्या शिमरी लहंगे-चोली में गॉर्जियस लग रही हैं. अक्षय और चंकी पांडे के बच्चों को एक साथ एक ही फ्रेम में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
अनन्या ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान संग भी तस्वीर शेयर की है. सुहाना लहंगा-चोली में स्टनिंग लगीं. उन्होंने ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया.
वहीं, दिवाली पार्टी की पूरी लाइमलाइट बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने लूट ली. ऐश्वर्या पार्टी में पति अभिषेक बच्चन का हाथ थामकर पहुंचीं.
चटक सुर्ख लाल साड़ी में ऐश्वर्या की खूबसूरती से नजरें हटाना भी मुश्किल है. रेड साड़ी संग रेड लिपस्टिक, आइलाइनर और मस्कारा लगाकर ऐश्वर्या ने अपना लुक कंप्लीट किया. साइड पार्टेड हेयर में वो बेहद खूबसूरत लगीं.
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कपूर सिस्टर्स ने भी जलवे बिखेरे. शनाया ब्लैक शिमरी इंडोवेस्टर्न लहंगे में इलेक्ट्रिफाइंग लगीं. खुशी और जाह्नवी का लुक भी कातिलाना लगा.
कपूर सिस्टर्स ने अपने ग्लैमर से पार्टी में चार चांद लगा दिए. उनके किलर लुक पर हर किसी की नजरें टिकी रह गईं.