scorecardresearch
 

Shakun Shastra: सड़क पर चलते समय भूलकर भी न लांघें ये 7 चीजें, वरना पीछे पड़ जाएगी कंगाली और दुर्भाग्य!

Shakun Shastra: क्या आप भी सड़क पर पड़ी चीजों को अनजाने में लांघते हुए निकल जाते हैं? शकुन शास्त्र की यह चेतावनी आपके लिए जानना बेहद जरूरी है. तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें लांघना अशुभ माना जाता है.

Advertisement
X
शकुन शास्त्र (Photo: ITG)
शकुन शास्त्र (Photo: ITG)

Shakun Shastra: सड़क पर चलते समय क्या आपने कभी किसी ऐसी चीज को लांघा है, जिसे लांघने से पहले आप एक पल के लिए रुके हों… या फिर मन में यह विचार आया हो कि आखिर यह क्या है? क्या वह कोई काला वस्त्र था, या फिर कोई अजीब-सी सजावटी वस्तु? अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो रुककर सोचना बिल्कुल सही था. क्योंकि हमारे धर्मग्रंथों में, खासकर विष्णु पुराण में, ऐसी कई चीजों का उल्लेख मिलता है जिन्हें देखकर अनदेखा करना या लांघना उचित नहीं माना गया है. तो आखिर कौन-सी हैं वो 7 चीजें? 

आज की भौतिक दुनिया में इंसान इतना प्रैक्टिकल हो गया है कि हर चीज के पीछे वैज्ञानिक कारण ढूंढने लगता है. लेकिन हमारे शास्त्रों में भी जीवन से जुड़े कई गहरे रहस्य और चेतावनियां पहले से मौजूद हैं. दुर्भाग्यवश, आज की पीढ़ी इनसे अनजान है और यही अज्ञान कई बार मुश्किलों का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं उन 7 चीजों के बारे में, जिन्हें लांघना अशुभ माना गया है.

पहली चीज- अस्थियां 

सड़क पर कई बार हमें मृत जानवरों की हड्डियां दिखाई देती हैं. विष्णु पुराण के अनुसार, इन्हें लांघना तो दूर, इनके पास से गुजरना भी उचित नहीं माना गया है. ऐसा माना जाता है कि इन स्थानों पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है.

दूसरी चीज- बाल

कटे हुए बाल देखने में सामान्य लगते हैं, लेकिन शास्त्रों में इन्हें अशुभ माना गया है. मान्यता है कि बालों में व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा भी जुड़ी होती है, इसलिए इन्हें लांघना उचित नहीं.

Advertisement

तीसरी चीज- भस्म

हवन या पूजा के बाद बची भस्म को बहुत पवित्र माना जाता है. यदि यह गलती से रास्ते में पड़ी हो, तो उसे लांघना पाप का कारण माना गया है.

चौथी चीज- तांत्रिक क्रिया में उपयोग की वस्तुएं

शकुन शास्त्र के मुताबिक, नींबू, मिर्च, मिठाई, पान आदि. ये वस्तुएं कई बार किसी उतारे या तांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं. इन्हें लांघने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

पांचवीं चीज- कांटों वाला रास्ता

कांटों से भरे मार्ग को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है. ऐसे रास्ते से गुजरना न केवल चोट का कारण बन सकता है, बल्कि इसे अशुभ संकेत भी माना जाता है.

छठी चीज- स्नान का गिरा हुआ पानी

शकुन शास्त्र के अनुसार, स्नान के दौरान शरीर की अशुद्धियां जल में मिल जाती हैं. ऐसे जल को लांघना दरिद्रता और कष्ट को बढ़ाने वाला माना गया है.

सातवीं और अंतिम चीज- गंदगी (मल, मूत्र, थूक आदि)

शकुन शास्त्र के अनुसार, ये केवल अस्वच्छ ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हैं. इन्हें लांघने से शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement