scorecardresearch
 

'जय जवान, जय किसान, जय युवा...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने दिया नया नारा

रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करने के लिए संविधान में संशोधन करने की मांग की. उन्होंने शनिवार को घोषणा की थी कि तेलंगाना सरकार अगस्त के पहले हफ्ते में विधानसभा और विधान परिषद का विशेष सत्र बुलाएगी.

Advertisement
X
तेंलगाना CM ने परीक्षाओं के संचालन में व्यवस्था की कथित कमी का मुद्दा भी उठाया (Photo: X/@revanth_anumula)
तेंलगाना CM ने परीक्षाओं के संचालन में व्यवस्था की कथित कमी का मुद्दा भी उठाया (Photo: X/@revanth_anumula)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को नया नारा 'जय जवान, जय किसान, जय युवा' दिया. उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए युवाओं की नेतृत्व क्षमता को सामने लाना और उन्हें सक्रिय रूप से देश के निर्माण में शामिल करना बेहद जरूरी है.

रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करने के लिए संविधान में संशोधन करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जो युवा नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें राजनीतिक व्यवस्था में भी आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण के मुद्दों के साथ चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र घटाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भूमिका बढ़ाना देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है.

विशेष सत्र बुलाएगी तेलंगाना सरकार

रेवंत रेड्डी ने शनिवार को घोषणा की थी कि तेलंगाना सरकार अगस्त के पहले हफ्ते में विधानसभा और विधान परिषद का विशेष सत्र बुलाएगी. इस सत्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 21 साल करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा.

Advertisement

NEET, CBSE और NET परीक्षाओं को लेकर जताई चिंता

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षाओं, खासकर CBSE, NEET और NET के संचालन में मजबूत व्यवस्था की कथित कमी पर भी चिंता जताई. उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों और उनके परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की अपील की.

उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले NEET छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की भी केंद्र से मांग की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement