scorecardresearch
 

Premanand Maharaj: असली बनाम नकली संत! दो गुटों में बंटा प्रेमानंद महाराज का आश्रम

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा फलाहारी ने एक महत्वपूर्ण बात सामने रखी है. उन्होंने कहा कि वृंदावन का केली कुंज आश्रम अब भू-माफियाओं का केंद्र बन गया है. उन्होंने कहा कि महाराज जी के आश्रम में अब दो गुट बन गए हैं. एक असली संत और दूसरा नकली संतों का.

Advertisement
X
प्रेमानंद केलि कुंज आश्रम को छोड़कर यहां से 20 किलोमीटर बेलवन आश्रम में चले गए हैं. (Photo: ITG)
प्रेमानंद केलि कुंज आश्रम को छोड़कर यहां से 20 किलोमीटर बेलवन आश्रम में चले गए हैं. (Photo: ITG)

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्ध रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला सुर्खियों में है. दीपक ने 25 सितंबर को गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. फिर पोस्टमार्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दीपक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना से उसकी मौत हुई है. आश्रम की मुश्किलें यहीं कम नहीं हुई. इस घटना के बाद अलग-अलग जगहों से आए तीन परिवारों ने परिजनों की गुमशुदगी के चलते हंगामा शुरू कर दिया.

ऐसे में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा फलाहारी ने एक महत्वपूर्ण बात सामने रखी है. उन्होंने कहा कि वृंदावन का केली कुंज आश्रम अब भू-माफियाओं का केंद्र बन गया है. उन्होंने कहा कि महाराज जी के आश्रम में अब दो गुट बन गए हैं. एक असली संत और दूसरा नकली संतों का. नकली संतों का गुट प्रॉपर्टी और जमीनों का धंधा कर रहा है. इस नकली गुट ने करीब 15 आश्रमों पर कब्जा कर रखा है और प्रेमानंद इससे बहुत दुखी हैं.

इसलिए प्रेमानंद केलि कुंज आश्रम को छोड़कर यहां से 20 किलोमीटर बेलवन आश्रम में चले गए हैं. उनका कहना है कि केली कुंज आश्रम में रहने वाले इन आपराधिक किस्म के नकली साधु-संतों के कृत्यों की जांच की जाए, तो सब कुछ खुलासा हो जाएगा. साधु के भेष में घूम रहे लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संतों के इस असली और नकली गुटों में संघर्ष होने की संभावना है. इसलिए हमने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रेमानंद महाराज के लिए जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग की है.

Advertisement

वहीं, मथुरा की साध्वी इंदुलेखा का कहना है का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व प्रेमानंद महाराज की छवि को खराब कर रहे हैं. उनका कहना है कि महाराज जी की आड़ में कुछ लोग आतंक फैला रहे हैं और जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रेमानंद एक पूजनीय संत हैं. लेकिन कुछ लोगों ने माहौल इतना खराब कर दिया है जिससे प्रेमानंद महाराज सबकुछ छोड़कर बेलवन चले गए हैं. उनका कहा कि प्रेमानंद महाराज को इस वक्त बड़ा खतरा है. इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए.

9 दिन बाद प्रेमानंद की तरफ से जारी बयान
युवा संत दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद राधा केलि कुंज ट्रस्ट प्रबंधन ने आश्रम की ओर से एक अपील जारी की है. यह अपील आश्रम के बाहर लोगों का हंगामा देखते हुए की गई है. इस अपील में आश्रम प्रबंधन ने कहा कि हालिया घटना से प्रेमानंद महाराज बेहद आहत हैं. आश्रम ट्रस्ट मृतक के परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करता है. केलि कुंज ट्रस्ट द्वारा भी पुलिस प्रशासन को घटना की निष्पक्ष व तथ्यात्मक जांच में सहयोग देने की बात कही गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement