scorecardresearch
 

Monthly Horoscope June 2026: जून में साल का सबसे बड़ा गोचर, ये 4 राशियां बनेंगी लखपति: आचार्य सावी सिंह

एस्ट्रो-वास्तु एक्सपर्ट सावी सिंह ने जून के महीने को खास बताते हुए कहा कि साल का सबसे बड़ा गोचर इसी महीने होने जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस महीने चार राशियों की आर्थिक स्थिति संवरने वाली है. इन राशियों की आय में जबरदस्त वृद्धि संभव है.

Advertisement
X
एस्ट्रो-वास्तु एक्सपर्ट सावी सिंह ने इस महीने ग्रहों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों का हाल बताया है. (Photo: ITG)
एस्ट्रो-वास्तु एक्सपर्ट सावी सिंह ने इस महीने ग्रहों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों का हाल बताया है. (Photo: ITG)

साल का छठा महीना जून शुरू हो चुका है. एस्ट्रो-वास्तु एक्सपर्ट सावी सिंह ने इस महीने ग्रहों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों का हाल बताया है. उन्होंने बताया कि साल का सबसे बड़ा गोचर इसी महीने होने जा रहा है. 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. यह दुर्लभ संयोग आर्थिक मोर्चे पर कई राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. खासतौर से कर्क, मकर, कुंभ और मीन राशि को आर्थिक लाभ हो सकता है. जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है.

मेष राशि
आर्थिक मामलों में स्थिति संतुलित रहेगी. कारोबार में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने से लाभ के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए कुछ विषयों के समाधान से वित्तीय पक्ष को मजबूती मिल सकती है.

वृषभ राशि
धन संबंधी मामलों में धैर्य और अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा. करियर सामान्य गति से आगे बढ़ेगा. जल्दबाजी में लिए गए आर्थिक निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं. व्यापार में सामंजस्य बढ़ाने से लाभ की संभावनाएं बनेंगी.

मिथुन राशि
टीमवर्क और बेहतर प्रबंधन आर्थिक प्रगति में मददगार रहेंगे. उत्पादन और कार्यक्षमता पर ध्यान देने से लाभ बढ़ सकता है. नए प्रयासों में तेजी से आय के नए अवसर बन सकते हैं.

कर्क राशि
नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का अच्छा फल इस महीने मिल सकता है. गुरु की कृपा से लक्ष्य पर फोकस रहेगा और आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ बटोरेंगे. धन कमाने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे. प्रलोभन में आकर निवेश या खर्च करने से बचना बेहतर रहेगा.

Advertisement

सिंह राशि
कामकाजी सफलता का सीधा लाभ आर्थिक क्षेत्र में दिखाई दे सकता है. पद और प्रभाव बढ़ने से आय के अवसर मजबूत होंगे. वरिष्ठों के सहयोग से करियर और वित्तीय स्थिति दोनों को मजबूती मिल सकती है.

कन्या राशि
आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाए गए कार्य आर्थिक लाभ दिला सकते हैं. व्यवसाय में प्रबंधकीय सफलता मिलेगी. कला, कौशल और पेशेवर योग्यता से कमाई बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

तुला राशि
महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्य विस्तार पर ध्यान रहेगा. साहस और प्रभावी कार्यशैली से आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है. सफलता प्रतिशत बढ़ने से व्यापारिक लाभ में वृद्धि के संकेत हैं.

वृश्चिक राशि
व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी. सफलता का स्तर ऊंचा रहने से आय में सुधार हो सकता है. इनकम के सोर्स एक से अधिक भी हो सकते हैं. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने से आर्थिक उपलब्धियां मिलने की संभावना रहेगी.

धनु राशि
करियर और कारोबार में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने में सफल रहेंगे. विविध प्रयासों में सफलता से आय के स्रोत मजबूत हो सकते हैं. इस महीने व्यापारियों की मोटी कमाई संभव है. पहले से किए गए किसी निवेश से भी आपको जबरदस्त लाभ हो सकता है.

मकर राशि
वित्तीय लेन-देन में विशेष सावधानी की आवश्यकता रहेगी. नियमों की अनदेखी नुकसान पहुंचा सकती है. योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी. दिखावे में खर्च बढ़ाने से बचें.

Advertisement

कुंभ राशि
व्यापार और लाभ के मामलों में सकारात्मक समय रहेगा. कार्य विस्तार और प्रभावी लेन-देन से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. महत्वपूर्ण परियोजनाएं गति पकड़ेंगी और लाभ के अवसर मजबूत होते दिखाई देंगे.

मीन राशि
कामकाज में उत्साह और स्मार्ट वर्किंग आर्थिक सफलता दिला सकती है. प्रबंधकीय मामलों में गति आने से आय में सुधार संभव है. व्यापार पर फोकस बनाए रखने से लाभ बढ़ेगा और पद-प्रतिष्ठा का भी आर्थिक फायदा मिल सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement