scorecardresearch
 

Masik Arthik Rashifal August 2026: अगस्त में 5 राशियों पर धनवर्षा, जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना

अगस्त का महीना शुरू होने वाला है. ग्रहों की चाल बता रही है कि यह महीना कई राशियों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ देने वाला है. इस महीने की शुरुआत में कर्क राशि में गुरु-सूर्य की युति रहेगी. कुंभ राशि में राहु-चंद्रमा का योग बन रहा है. इसके अलावा, बुध मिथुन राशि, शुक्र कन्या राशि, शनि मीन राशि और केतु सिंह राशि में रहने वाला है. जो कि कुछ राशियों को शुभ परिणाम दे सकती है.

Advertisement
X
अगस्त का पूरा महीना हिंदू पंचांग के श्रावण मास के साथ चलने वाला है. (Photo: ITG)
अगस्त का पूरा महीना हिंदू पंचांग के श्रावण मास के साथ चलने वाला है. (Photo: ITG)

अगस्त में ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए खास संकेत दे रही है. ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो इस महीने की शुरुआत में कर्क राशि में गुरु-सूर्य की युति रहेगी. कुंभ राशि में राहु-चंद्रमा का योग बन रहा है. इसके अलावा, बुध मिथुन राशि, शुक्र कन्या राशि, शनि मीन राशि और केतु सिंह राशि में रहने वाला है. वहीं, इस महीने के आखिर तक श्रावण मास भी लगा रहेगा, जो कि भगवान शिव का प्रिय महीना है. आइए जानते हैं कि अगस्त में सभी 12 राशियों की आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है.

मेष राशि
अगस्त में आपकी आय के स्रोत बने रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव भी कम नहीं होगा. जरूरी और पारिवारिक कार्यों पर धन खर्च होने के योग हैं. यदि बजट बनाकर चलेंगे तो आर्थिक संतुलन बनाए रखना आसान होगा. जोखिम वाले निवेश से दूरी रखें. व्यापार में लाभ मिलने के बावजूद बचत करना चुनौतीपूर्ण रह सकता है. अतिरिक्त आमदनी के अवसर मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च उन्हें कम कर सकते हैं. महीने के अंत तक आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती दिखाई देगी.

वृषभ राशि
आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए काफी सकारात्मक संकेत दे रहा है. नौकरी और व्यापार दोनों से लाभ मिलने की संभावना है. पुराने निवेश अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. आय के एक से अधिक स्रोत विकसित होने के योग हैं. यदि कोई नई वित्तीय योजना शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा. बचत बढ़ाने में सफलता मिलेगी और लंबे समय की योजनाएं भी मजबूत होंगी. खर्च नियंत्रित रहेंगे जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा.

Advertisement

मिथुन राशि
अगस्त में आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होती दिखाई देगी. व्यापार से अच्छा लाभ मिल सकता है और नौकरी करने वालों की आय में भी सुधार होगा. संपत्ति, निवेश या नए प्रोजेक्ट से लाभ मिलने के संकेत हैं. यात्रा पर खर्च होगा, लेकिन उससे आर्थिक फायदा भी मिल सकता है. यदि शेयर बाजार या निवेश से जुड़े हैं तो सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभदायक साबित हो सकता है. महीने के दूसरे हिस्से में धन संचय की संभावना बढ़ेगी.

कर्क राशि
यह महीना आय और खर्च दोनों का संतुलन लेकर आएगा. अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक दबाव कम होगा. हालांकि घरेलू और आवश्यक खर्च लगातार बने रह सकते हैं. मित्रों या परिवार से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना भी है. निवेश करने से पहले पूरी योजना बनाएं. यदि धन प्रबंधन सही रखा तो भविष्य के लिए अच्छी बचत तैयार कर पाएंगे. बिना योजना के खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है.

सिंह राशि
महीने की शुरुआत में खर्च अपेक्षाकृत अधिक रहेंगे, लेकिन आय भी बनी रहेगी. नौकरी और व्यवसाय दोनों से धन प्राप्ति होगी. पुराने निवेश या बचत योजनाओं से लाभ मिल सकता है. विदेश या बाहरी संपर्कों से आर्थिक अवसर प्राप्त होने की संभावना है. किसी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा. महीने के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा और धन संचय करना आसान होगा.

Advertisement

कन्या राशि
आर्थिक मामलों में अगस्त आपके लिए अनुकूल रहेगा. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और व्यापार में विस्तार होने की संभावना है. अचानक कुछ आवश्यक खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन आमदनी उन्हें संतुलित कर देगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना है. यदि नया उपकरण, वाहन या अन्य उपयोगी वस्तु खरीदने की योजना बना रहे हैं तो खर्च सोच-समझकर करें. कुल मिलाकर वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी.

तुला राशि
अगस्त की शुरुआत खर्चों के दबाव के साथ हो सकती है, लेकिन महीने के मध्य के बाद आय में अच्छी बढ़ोतरी के संकेत हैं. नए आर्थिक अवसर मिल सकते हैं और अतिरिक्त कमाई के रास्ते खुलेंगे. यदि निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर निर्णय लें. पुराने प्रयासों का आर्थिक लाभ मिलने लगेगा. महीने के अंतिम दिनों में वित्तीय स्थिति पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत दिखाई देगी.

वृश्चिक राशि
आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए बेहद उत्साहजनक रह सकता है. नियमित आय के साथ अतिरिक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापार में विस्तार और नई योजनाओं से फायदा होगा. खर्च नियंत्रण में रहेंगे, जिससे बचत बढ़ेगी. निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभदायक रहेगा. अचानक लाभ मिलने की संभावना भी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी.

Advertisement

धनु राशि
अगस्त में आर्थिक मामलों में संतुलित सोच रखने की आवश्यकता होगी. महीने की शुरुआत में निवेश या व्यापार से अपेक्षित लाभ मिलने में समय लग सकता है. जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि महीने के उत्तरार्ध में स्थिति सुधरेगी और व्यापार से लाभ मिलने लगेगा. शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करने वालों को फायदा मिल सकता है. खर्च नियंत्रित रहेंगे तो आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी.

मकर राशि
इस महीने आपकी आय अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. व्यापार और पैतृक कार्यों से लाभ मिलने की संभावना है. यात्राओं से आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, हालांकि उन पर खर्च भी होगा. परिवार से जुड़े कुछ आवश्यक खर्च सामने आ सकते हैं. यदि अनावश्यक खर्चों पर रोक लगा पाए तो महीने के अंत तक अच्छी बचत करने में सफल रहेंगे.

कुंभ राशि
अगस्त आपके लिए आय और खर्च दोनों को साथ लेकर आएगा. मेहनत का आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन धन टिकाने के लिए वित्तीय अनुशासन जरूरी रहेगा. कुछ समय के लिए आमदनी धीमी और खर्च अधिक महसूस हो सकते हैं. महीने के दूसरे भाग में राहत मिलने लगेगी. अचानक धन लाभ भी संभव है. किसी भी बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें और बजट के अनुसार आगे बढ़ें.

Advertisement

मीन राशि
आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है. आय के कई नए स्रोत बनने की संभावना है और करियर से जुड़े प्रयास आर्थिक लाभ दिला सकते हैं. हालांकि खर्च भी लगातार बने रहेंगे, विशेषकर संपत्ति, वाहन या घरेलू जरूरतों पर. यदि धन का सही प्रबंधन किया तो अच्छी बचत करने में सफल रहेंगे. सरकारी क्षेत्र या दीर्घकालिक निवेश से जुड़े अवसर लाभदायक साबित हो सकते हैं. कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति संतुलित और मजबूत बनी रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement