scorecardresearch
 

Labh Drishti Rajyog 2026: 24 जुलाई की रात आसमान में बनेगा शक्तिशाली लाभ दृष्टि राजयोग, बुध-शुक्र की कृपा से इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

Labh Drishti Rajyog 2026: बुध और शुक्र का संबंध एक सकारात्मक और सहायक ऊर्जा पैदा करता है, इसलिए इस दौरान कई जातकों को अपनी नौकरी और बिजनेस में मिले-जुले शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. इस अवधि में नए विचारों पर काम करना बेहद फायदेमंद रहेगा.

Advertisement
X
लाभ दृष्टि राजयोग 2026 (Photo: ITG)
लाभ दृष्टि राजयोग 2026 (Photo: ITG)

Labh Drishti Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के मध्य बनने वाले दृष्टि संबंधों को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. 24 जुलाई 2026, शुक्रवार की रात 09:39 बजे बुद्धि के कारक बुध और सुख-वैभव के दाता शुक्र एक-दूसरे से 60 डिग्री की दूरी पर आकर एक बेहद शुभ और शक्तिशाली लाभ दृष्टि योग का निर्माण करने जा रहे हैं. बुध और शुक्र दोनों मित्र ग्रह हैं. जब ये एक-दूसरे को अनुकूल कोण से देखते हैं, तो इससे बौद्धिक क्षमता, रचनात्मकता, और आर्थिक समृद्धि में जबरदस्त इजाफा होता है. इस शुभ योग के प्रभाव से मुख्य रूप से 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है. आइए जानते हैं कि इस शक्तिशाली योग से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होने जा रहा है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं होगा. शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए बुध के साथ इस दृष्टि संबंध से आपकी सुख-सुविधाओं में भारी वृद्धि होगी. यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह इस दौरान वापस मिल सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे. कला, मीडिया, लेखन और ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं. बुध और शुक्र का यह शुभ संयोग आपके संवाद कौशल और व्यक्तित्व को बेहद आकर्षक बना देगा. व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में मोटा मुनाफा होगा. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं. परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे और जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. आपकी तार्किक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी, जिससे आप सही समय पर सही निवेश कर पाएंगे.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह 'लाभ दृष्टि योग' भाग्य का पूरा साथ लेकर आ रहा है. बुध की कृपा से आपके अटके हुए काम एक बार फिर गति पकड़ेंगे. निवेश से अच्छे रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र देव हैं, जिसके कारण इस योग का सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर साफ दिखाई देगा. यह समय आपके भौतिक सुख-साधनों को बढ़ाने वाला साबित होगा. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो आपको आकर्षक पैकेज के साथ नए और बड़े ऑफर मिल सकते हैं. आपकी सुख-सुविधाओं और शौक पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन साथ ही धन की आवक भी अच्छी बनी रहेगी, जिससे बजट संतुलित रहेगा. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement