scorecardresearch
 

Kal Ka Rashifal 7 June 2026: मकर राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Kal Ka Rashifal 7 June 2026: मकर राशि वालों के लिए समय शुभ परिणाम देने वाला है. घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का आगमन हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक आयोजन और उत्सव का माहौल बन सकता है. पैतृक मामलों में भी सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है.

Advertisement
X
जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है कल का दिन. (Photo: ITG)
जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है कल का दिन. (Photo: ITG)

मेष राशि: करियर और व्यापार में मिलेगा लाभ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पेशेवर दृष्टि से मजबूत रहने वाला है. करियर और व्यापार में लाभकारी परिस्थितियां बनी रहेंगी. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा और महत्वपूर्ण अनुबंधों में सहजता बनी रहेगी. मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा. बहुमुखी प्रतिभा के दम पर अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

शुभ रंग: बरगंडी रेड
शुभ अंक: 1, 5, 7 और 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें, मेवे व मिश्री बांटें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और पहल बनाए रखें.

वृष राशि: व्यावसायिक मामलों में सफलता
वृष राशि वालों को आज शासन और प्रशासन से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. प्रबंधन क्षमता बेहतर होगी और पेशेवर मामलों में सफलता के योग हैं. रचनात्मकता बढ़ेगी और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. यात्रा के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक चर्चाएं आपके पक्ष में जा सकती हैं.

शुभ रंग: श्वेत
शुभ अंक: 5, 6 और 7
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, मेवे व मिश्री बांटें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और वरिष्ठों के निर्देशों का पालन करें.

मिथुन राशि: लक्ष्य पर रहेगा पूरा फोकस
मिथुन राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन रहेगा. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और अनुभवी लोगों की सलाह लाभ दे सकती है. सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रह सकती है.

Advertisement

शुभ रंग: अंजीर समान
शुभ अंक: 1, 5 और 7
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, “ॐ सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः” मंत्र का जाप करें, मेवे-मिश्री बांटें और धर्मस्थल जाएं.

कर्क राशि: धैर्य और संतुलन बनाए रखना होगा
कर्क राशि वालों को आज जल्दबाजी से बचने की जरूरत है. महत्वपूर्ण मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा. पारिवारिक सहयोग बना रहेगा लेकिन कार्यों में निरंतरता रखना जरूरी होगा. साझेदारी और अनुबंधों से जुड़े मामलों में सतर्कता बनाए रखें. धैर्य से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 7
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, सूर्य मंत्र का जाप करें और किए गए वादों को पूरा करें.

सिंह राशि: साझेदारी से मिलेगा फायदा
सिंह राशि वालों के लिए औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र में वृद्धि के संकेत हैं. साझेदारी वाले कार्यों में सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम आएंगे और बड़े फैसले लेने का आत्मविश्वास रहेगा. टीम भावना मजबूत होगी और सहयोगियों का विश्वास मिलेगा. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी.

शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 5 और 7
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, सूर्य मंत्र का जाप करें और सहयोग की भावना बनाए रखें.

Advertisement

कन्या राशि: कामकाज में अनुशासन जरूरी
कन्या राशि वालों को आज अपनी प्राथमिकताओं की स्पष्ट सूची बनाकर आगे बढ़ना चाहिए. काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा. कार्यक्षमता बढ़ेगी और पेशेवरता मजबूत होगी. विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी रहेगा.

शुभ रंग: खाकी
शुभ अंक: 1, 5 और 7
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, मेवे और मिश्री का प्रसाद बांटें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और निरंतरता बनाए रखें.

तुला राशि: अवसरों को भुनाने का दिन
तुला राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है. मित्रों और पेशेवर संपर्कों से लाभ मिल सकता है. मनोरंजन और भ्रमण के अवसर बनेंगे. जीवनशैली में सुधार होगा और भावनात्मक रूप से मजबूती महसूस होगी. सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.

शुभ रंग: कांसे के समान
शुभ अंक: 5, 6, 7 और 9
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, सूर्य मंत्र का जाप करें और आत्मविश्वास बनाए रखें.

वृश्चिक राशि: परिवार को मिलेगा प्राथमिकता
वृश्चिक राशि वालों का ध्यान आज परिवार और घरेलू मामलों पर अधिक रहेगा. रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर में खुशियों का माहौल बना रह सकता है. परिचित लोगों का सहयोग मिलेगा. हालांकि कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचना होगा. धैर्य और संतुलन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

Advertisement

शुभ रंग: चमकदार लाल
शुभ अंक: 1, 5, 7 और 9
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, सूर्य मंत्र का जाप करें और विनम्रता तथा संयम बनाए रखें.

धनु राशि: संवाद और संपर्क से लाभ
धनु राशि वालों के लिए आज साहस और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का समय है. व्यावसायिक मामलों में तेजी बनी रहेगी. भाई-बहनों और करीबी लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे. महत्वपूर्ण चर्चाओं में सफलता मिल सकती है. आत्मनियंत्रण बनाए रखने से बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं.

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1, 3 और 7
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, मिश्री और मेवों का प्रसाद बांटें तथा संवाद बनाए रखें.

मकर राशि: आर्थिक और पारिवारिक सुख के संकेत
मकर राशि वालों के लिए समय शुभ परिणाम देने वाला है. घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का आगमन हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक आयोजन और उत्सव का माहौल बन सकता है. पैतृक मामलों में भी सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है.

शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5, 7 और 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, फलों का प्रसाद बांटें और सक्रिय रहें.

कुंभ राशि: रचनात्मकता से बढ़ेगा प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे. कार्ययोजनाओं में तेजी आएगी और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा. अपनों को खुश करने के लिए कुछ खास करने का मन बना सकते हैं. व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

Advertisement

शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 1, 5, 7 और 8
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, मेवों का प्रसाद बांटें और सरलता बनाए रखें.

मीन राशि: खर्चों पर रखें नियंत्रण
मीन राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है. बजट की अनदेखी नुकसान पहुंचा सकती है. निवेश और खर्च दोनों पर नियंत्रण रखना होगा. विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति हो सकती है. करियर और व्यापार में प्रभाव बना रहेगा लेकिन लेनदेन में सतर्कता जरूरी है.

शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1, 3 और 7
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, मेवों का प्रसाद बांटें, दान-पुण्य पर ध्यान दें और किसी भी प्रलोभन से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement