scorecardresearch
 

Kal Ka Rashifal 5 August 2026: धनु राशि वालों के लिए कल का दिन रहेगा शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 5 August 2026: वाणी और व्यवहार में मिठास बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा और महत्वपूर्ण कार्य गति पाएंगे. भ्रमण व मनोरंजन के अवसर बनेंगे, जिससे लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा.

Advertisement
X
कल का राशिफल (Photo: ITG)
कल का राशिफल (Photo: ITG)

मेष राशि: सृजनात्मक कार्यों को मिलेगी गति, नवाचार और बजट पर रहेगा विशेष जोर
मेष राशि के जातक सृजनात्मक कार्यों को गति देंगे और विभिन्न मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे. कार्यव्यवसाय में तेजी आएगी तथा विविध परिणाम सकारात्मक बने रहेंगे.

जीवनस्तर ऊंचा रहेगा और शुभ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. व्यक्तित्व में सरलता व सौम्यता रहेगी तथा लाभ की स्थिति बढ़त पर रहेगी. नवाचार पर जोर देंगे और बजट के अनुरूप चलेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 5, 6, 8 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): अखरोट समान

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. बड़प्पन रखें.

वृष राशि: कानूनी मामलों में आएगी सक्रियता, भावावेश में निर्णय लेने से बचें
वृष राशि के जातक निवेश को बेहतर बनाए रखेंगे और कानूनी मामलों में सक्रियता आएगी. नीति और रीति का पूरी तरह पालन करेंगे.

महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर हल कर लें और भावावेश में निर्णय न लें. विदेशी कार्यों को गति दे सकते हैं. व्यावसायिक गलतियां करने से बचें और किसी बहस या विवाद में न पड़ें.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 5, 6 और 8

शुभ रंग (Lucky Color): सिल्वर

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. विनम्र रहें.

मिथुन राशि: आर्थिक मामलों में बनी रहेगी अनुकूलता, करियर में मिलेंगे शानदार अवसर
मिथुन राशि के जातकों के आर्थिक मामले सकारात्मक रहेंगे और परिणाम पक्ष में बनेंगे. करियर और कारोबार में अनुकूलता रहेगी, जिससे अवसरों का पूरा लाभ उठाएंगे.

वित्तीय चर्चाओं को गति देंगे तथा साख और सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा. जिम्मेदारियों को हरसंभव निभाने की कोशिश करेंगे. सूझबूझ से निर्णय लेंगे और इच्छित उपलब्धियां हासिल करेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 5, 6 और 8

शुभ रंग (Lucky Color): हल्का हरा

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. पहल बढ़ाएं.

कर्क राशि: कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ, प्रशासनिक योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे जातक
कर्क राशि के जातकों का कारोबारी लाभ और सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. कामकाजी सुधार से पेशेवर मामलों में उछाल पाएंगे और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे और प्रशासनिक योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. कार्यगत परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ेगा. प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे और आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 5 और 8

शुभ रंग (Lucky Color): मूनस्टोन

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. सहयोग बढ़ाएं.

सिंह राशि: भाग्यबल से बढ़ेगा व्यापारिक मुनाफा, अपनों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा समय
सिंह राशि के जातक सभी का साथ और समर्थन पाएंगे. कार्य-व्यापार में भाग्यबल से लाभ बढ़ेगा और कारोबार में तेजी बनी रहेगी.

अधिकांश मामले आपके पक्ष में बनेंगे. बड़े-बुजुर्गों का साथ पाएंगे तथा हर्ष व उत्साह से कार्य करेंगे. विभिन्न स्रोतों से लाभ बनेगा और इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 1 और 5

शुभ रंग (Lucky Color): पिस्ता कलर

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. संकल्प रखें.

कन्या राशि: जल्दबाजी और जिद में न लें फैसले, स्वास्थ्य के प्रति बरतें पूरी सावधानी
कन्या राशि के जातकों के लिए समय साधारण बना हुआ है. जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं और जिद व आवेश में आकर निर्णय न लें.

कार्यव्यवस्था में विश्वास बनाए रखें. पारिवारिक आयोजनों में रुचि लेंगे. अनुशासित रहें और यात्रा के दौरान सावधानी रखें, क्योंकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 5, 6 और 8

शुभ रंग (Lucky Color): गहरा हरा

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. सहज रहें.

तुला राशि: साझेदारी और सहकारिता को मिलेगा बल, परिजनों के सहयोग से पूरे होंगे काम
तुला राशि के जातकों के घर में सहज वातावरण बना रहेगा. अपनों के साथ सुखद पल बिताएंगे. सहकारिता और साझेदारी को बल मिलेगा.

सामूहिक लक्ष्य साधने में सफल होंगे और संबंधों में मजबूती आएगी. परिजनों के सहयोग से कार्य पूरे करेंगे. परस्पर विश्वास बनाए रखें और किसी भी नियम का उल्लंघन न करें.

शुभ अंक (Lucky Number): 5, 6 और 8

शुभ रंग (Lucky Color): स्फटिक के समान

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. सहकार रखें.

वृश्चिक राशि: कामकाजी लोगों से बढ़ाएं मुलाकात, मेहनत और अनुशासन से संवारें व्यापार
वृश्चिक राशि के जातक कामकाजी लोगों से भेंट बढ़ाएं और आवश्यक विषयों में पूरी गंभीरता दिखाएं. सूझबूझ से कारोबार को आगे बढ़ाएं.

कार्यक्षेत्र में समकक्षों से तालमेल रखें और परिस्थिति के अनुसार निर्णय लें. अनुशासन और मेहनत से व्यापार संवारें. सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और वरिष्ठों से सलाह लेंगे.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 5, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): गहरा भूरा

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. कर्मठता बनाए रखें.

धनु राशि: लक्ष्य पर बना रहेगा पूरा फोकस, भ्रमण और मनोरंजन के बनेंगे शानदार योग
धनु राशि के जातकों का लक्ष्य पर पूरा फोकस रहेगा. पेशेवर संबंध संवरेंगे और आर्थिक सफलता से उत्साहित रहेंगे.

वाणी और व्यवहार में मिठास बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा और महत्वपूर्ण कार्य गति पाएंगे. भ्रमण व मनोरंजन के अवसर बनेंगे, जिससे लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): आंवला समान

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. पहल बनाए रखें.

मकर राशि: घर के लोगों से बढ़ाएं मेलजोल, अतिउत्साह में आने से पूरी तरह बचें
मकर राशि के जातक घर के लोगों से मेलजोल बढ़ाने पर जोर दें और सपरिवार सुखपूर्वक समय बिताएं. कार्य-व्यापार में उचित परिणाम बने रहेंगे.

करीबियों से जरूरी बातें साझा करेंगे. प्रेम में सहजता रहेगी. बड़ों की बातों पर ध्यान दें और अतिउत्साह में आने से बचें. पेशेवरों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 5, 8 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): समुद्री

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. बड़बोलेपन से बचें.

कुंभ राशि: सामाजिक कार्यों में बढ़ाएं भागीदारी, जनसंपर्क और साहस से मिलेगी सफलता
कुंभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपका जनसंपर्क बेहतर होगा और संबंधों में अनुकूलता बढ़ेगी.

वाणिज्यिक सफलता से उत्साह बढ़ेगा और लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. साहस व पराक्रम बढ़ा रहेगा. सभी का साथ व समर्थन मिलेगा तथा अनुभव व योग्यता का पूरा लाभ उठाएंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 5, 6 और 8

शुभ रंग (Lucky Color): मोरपंख के समान

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. प्रवचन सुनें.

मीन राशि: घर आए मेहमानों का करें आदर-सत्कार, पारंपरिक विषयों में आएगी तेजी
मीन राशि के जातक घर आए अतिथियों का यथायोग्य आदर-सत्कार बनाए रखेंगे. निजी विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे.

खानपान आकर्षक रहेगा और व्यक्तिगत चर्चा पर जोर रहेगा. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा और आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. पारंपरिक विषयों में तेजी रखेंगे तथा श्रेष्ठ कार्यों में आगे रहेंगे.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): वासंती

कल का उपाय (kal ke upay): रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक मिष्ठान्न चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. साज सजावट बढ़ाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement