मेष - कार्यक्षेत्र में रुटीन पर जोर दें. धूर्तजनों के प्रभाव में आने से बचें. समकक्षों का भरोसा जीतें. व्यक्तिगत प्रयासों बेहतर रहेंगे. वाणी व्यवहार तर्कशील रहेगा. कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. समय प्रबंधन में रुचि लेंगे. सेवा व्यवसाय पर फोकस बढ़ाएंगे. करियर कारोबार में मेहनत पर बल होगा. निर्देशों का पालन करेंगे.
पेशेवर प्रयास बढ़ाएंगे. नौकरी में सहज होंगे. कामकाजी जिम्मेदारी को पूरा करें. सफलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा. नियम पालन बढ़ाएंगे. तर्क एवं तथ्य पर बल बनाए रखें.
शुभ अंक: 1, 3, 8 और 9
शुभ रंग: गेंहुंआ
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. क्षमाशील रहें. नियम रखें.
वृष - भावनात्मक विषयों में सकारात्मकता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी. आर्थिक विषयों में आगे रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. स्वजनों से मतभेद दूर होंगे. घर परिवार में सुख सौख्य सहजता बढ़ेगी. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. साहस पराक्रम से आगे बढ़ेंगे. सहकार भावना बढ़ेगी. करियर कारोबार में तेजी लाएंगे. तैयारी पर जोर होगा. मित्र संबंधों में तालमेल बढ़ेगा. शैक्षिक गतिविधियों पर जोर देंगे.
पेशेवर लक्ष्य पर नजर बनाए रखेंगे. व्यवस्था मजबूत बनाएंगे. योजनानुसार कार्य करेंगे. करियर कारोबार में इच्छित परिणाम पाएंगे. कामकाज में उचित जगह बनाए रखेंगे.
शुभ अंक: 1, 3, 6 और 8
शुभ रंग: सिल्वर
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. प्रशिक्षण बढ़ाएं.
मिथुन - बहकावे में आने से बचें. जल्दी में कोई कदम न उठाएं. पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे. हस्तक्षेप से बचें. आवश्यक जानकारी साझा करने का प्रयास रखें. परिजनों से सामंजस्य बनाए रखें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन रखेंगे. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे. भावावेश में न आएं.
वाणिज्यिक कार्यों में बड़प्पन से काम लें. लापरवाही न दिखाएं. करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे. पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ाए रखें. व्यर्थ चर्चा से बचें.
शुभ अंक: 1, 3, 5 और 8
शुभ रंग: आसमानी
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. स्मार्ट वर्किंग रखें.
कर्क - कारोबारी प्रयासों में गति बनी रहेगी. परस्पर सहयोग से आगे बढ़ेंगे. संपर्क क्षेत्र बड़ा बनाएंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. मेलजोल में सहज रहेंगे. सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. आलस्य त्यागें. वातावरण अनुकूल रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. सूचनाएं जुटाने में सफल होंगे. कामकाजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. सामाजिक संबंधों को संवारने में सफल होंगे. वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे.
कारोबार में तेजी बनी रहेगी. करियर व्यापार में गति रहेगी. उत्साह बना रहेगा. भेंटवार्ता सफल होगी. पेशेवर यात्रा संभव है. प्रबंधन को बल मिलेगा. विभिन्न प्रयासों में गति बढ़ाएंगे.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 8
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. पहल बढ़ाएं.
सिंह - वाणिज्यिक कार्यों में सक्रियता दिखाएंगे. परंपरागत कार्यों के प्रबंधन को बल मिलेगा. तेजी से काम निकालेंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. कार्यविस्तार पर जोर रखेंगे. निजी संबंधों में मिठास बनाए रखेंगे. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. मान सम्मान देंगे. चहुंओर समर्थन बना रहेगा. जनकल्याण की भावना रहेगी. घर में आनंद के क्षण बनेंगे. उत्सव का वातावरण रहेगा. संस्कारों को बल मिलेगा. वचन निभाएंगे. निजी जीवन में शुभता रहेगी.
आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. विविध प्रयास पक्ष में बनेंगे. कार्ययोजनाओं पर फोकस रखेंगे. साख सम्मान वृद्धि होगी. पेशेवर मामले बनेंगे. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आर्थिकी मजबूत रहेगी.
शुभ अंक: 1 और 3
शुभ रंग: बैंगनी
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. भव्यता बढ़ाएं.
कन्या - रचनात्मक प्रयास पक्ष में बनेंगे. वाणिज्यिक गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता बढे़गी. साझा प्रयासों में सहज होंगे. संपर्क संवाद बेहतर होगा. परिचय का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंगे. नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यों में गति आएगी. लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कला कौशल संवारेंगे.
करियर कारोबार में नवीन कार्यों से जुड़ेंगे. नीति नियम बनाए रखेंगे. साझा कार्य बनेंगे. साहस और पराक्रम से जगह बनाए रहेंगे. करियर कारोबार में लाभ एवं प्रभाव बढ़ेगा.
शुभ अंक: 1, 3, 5 और 8
शुभ रंग: नेवी ब्लू
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. सहज रहें.
तुला - व्यावसायिक पक्ष साधारण रहेगा. कारोबारी दबाव में न आएं. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं. लेनदेन में लापरवाही से बचें. कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं. वाणिज्यिक संबंधों के प्रति सजग रहें. आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें. सामंजस्य का प्रयास रखें. निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. खर्च निवेश में सजगता रखेंगे. आत्मसम्मान का भाव बढ़ेगा. कामकाज सामान्य रहेगा.
पेशेवर यात्रा हो सकती है. प्रदर्शन साधारण रहेगा. कामकाजी चर्चाओं में भाग लेंगे. लाभ एवं विस्तार को बल मिलेगा. आर्थिक वाणिज्यिक मामले सामान्य बने रहेंगे. वाणिज्य व्यापार में निरंतरता लाएं.
शुभ अंक: 3 ,6 और 8
शुभ रंग: फिरोजी
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. सावधानी बढ़ाएं.
वृश्चिक - आर्थिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. पेशेवर मामलों में नियम पालन बनाए रखेंगे. व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे. कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे. धनधान्य में वृदिध होगी. बढ़त पर रहेगा. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. आनंद का वातावरण रहेगा. वाणिज्यिक लाभ पर फोकस रखेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के नवस्त्रोत बनेंगे. इच्छित परिणाम पाएंगे.
कामकाजी हितों का संरक्षण बनाए रखेंगे. योजनाओं में सफल होंगे. लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास रहेगा. करियर व्यापार में सकारात्मकता रहेगी. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे.
शुभ अंक: 1, 3, 8 और 9
शुभ रंग: रस्ट कलर
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. फोकस रखें.
धनु - पेशेवर कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. सबका साथ सहयोग और समर्थन बनाए रखेंग. रचनात्मकता और भव्यता बनाए रहेंगे. प्रबंधन के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. विभिन्न कार्यों में गति आएगी. पैतृक पक्ष के़ मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. करियर कारोबार में प्रभाव रहेगा. अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता रहेगी. शासकीय कार्य बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे. व्यवसायिक मामलों में आगे रहेंगे.
व्यवसायिक मामले संवरेंगे. प्रबंधकीय सफलता से उत्साहित रहेंगे. योजनाओं को गति देंगे. संवाद में सफल होंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. साख सम्मान में वृद्धि बनी रहेगी.
शुभ अंक: 1, 3 और 8
शुभ रंग: पीतांबरी
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. मदद बढ़ाएं.
मकर - सबके साथ तालमेल बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे. परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे. कामकाजी गतिविधियों में समय बढ़ाएंगे. भाग्य पक्ष बढ़त पर रहेगा. कार्ययोजनाओं पर अमल करेंगे. मनोरंजक यात्रा की संभावना रहेगी. आस्था और विश्वास से सफलता पाएंगे. कार्य व्यापार में उछाल आएगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. शिक्षा पर जोर देंगे. अध्यात्म में रुचि लेंगे. लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे.
कार्यक्षेत्र में प्रभाव बनाए रहेंगे. पेशेवरों के प्रदर्शन सुधार होगा. असहजताएं दूर होंगी. कारोबार के लंबित मामले गति पाएंगे. तेजी बनाए रखेंगे. कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी.
शुभ अंक: 8 और 9
शुभ रंग: श्याम
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. धार्मिक स्थल जाएं.
कुंभ - विनय विवेक से कार्यगति नियमित रखें. समय मिश्रित का बना हुआ है. पद प्रभाव ऊंचा बना हुआ है. जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें. समझौतों में सावधानी बनाए रखें. अधिक भार न उठाएं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आकस्मिकता बनी रह सकती है. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. कार्यों में धैर्य दिखाएं. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. मितभाषी रहें. सफलता प्रतिशत सामान्य बना रहेगा. स्थितियां मिलीजुली बनी रहेंगी.
अनावश्यक दबाव में न आएं. कामकाजी व्यवस्था बनाए रखें. कारोबार में गति लाएं. व्यापार में निरंतरता रखें. साहस संपर्क बनाए रखें. लोभ प्रलोभन से दूर रहें. रुटीन संवारें.
शुभ अंक: 1, 3 और 8
शुभ रंग: नीला
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. कमतर की सहायता करें.
मीन - उद्योग व्यवसाय आकर्षक बना रहेगा. करीबियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा. परिवार में सुखद परिणाम बनेंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. नजदीकी संबंधों को मजबूत बनाएंगे. करीबियों से साझीदारी बढ़ाएंगे. उत्पादकता बढ़ाने की कोशिश रहेगी. करियर कारोबार में स्थिरता आएगी. बड़े लक्ष्य बनाएंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. कार्ययोजनाओं को गति देंगे. साझेदारी से सफलता मिलेगी. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. निजी मामले पक्ष में रहेंगे. आवश्यक कार्यों में पहल रखेंगे.
उत्पादन से संबंधी कार्यों में तेजी बनाए रहेंगे. उद्योग व्यापार में शुभता बढ़ेगी. सक्रियता बढ़ाएंगे. रुटीन पर जोर बनाए रखेंगे. उपलब्धियां से उत्साहित रहेंगे. व्यापार में संतुलन बढ़ाएंगे.
शुभ अंक: 1, 3, 6 और 8
शुभ रंग: फिरोजी
कल का उपाय: सर्वपितृ को स्मरण करें. नदी सरोवर के जल से तर्पण करें. योग्यजनों को भोजन कराएं व दान दें. जवाबदेही स्वीकारें.