scorecardresearch
 

Half Year 2026 Rashifal: मीन राशि पर साढ़ेसाती का कष्टकारी चरण, जानें अगले 6 महीने कैसा रहेगा हाल

आने वाले छह महीनों में शनि, बृहस्पति, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे प्रमुख ग्रह अलग-अलग राशियों में गोचर करेंगे. इस दौरान मीन राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, यह देखना बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस राशि पर पहले ही शनि की साढ़ेसाती का दूसरा यानी सबसे कष्टकारी चरण चल रहा है.

Advertisement
X
जानें, मीन राशि के जातकों के लिए कैसे रहेंगे अगले 6 महीने. (Photo: ITG)
जानें, मीन राशि के जातकों के लिए कैसे रहेंगे अगले 6 महीने. (Photo: ITG)

साल 2026 का उत्तरार्ध शुरू होने वाला है और अब सभी की उत्सुकता इस बात को लेकर है कि जुलाई से दिसंबर तक का समय क्या नए बदलाव लेकर आएगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आने वाले छह महीनों में शनि, बृहस्पति, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे प्रमुख ग्रह अलग-अलग राशियों में गोचर करेंगे, जबकि वर्ष के अंत में राहु-केतु भी अपनी राशि बदलेंगे. इन ग्रहों की बदलती स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा. ऐसे में जानते हैं कि शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण से गुजर रही मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 के अगले छह महीने धन, करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य के लिहाज से क्या संकेत दे रहे हैं.

धन की स्थिति
साल 2026 के उत्तरार्ध में आपकी आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर संतोषजनक रहने की संभावना है. जुलाई से 31 अक्टूबर तक गुरु ग्रह की अनुकूल दृष्टि आय और धन संबंधी मामलों में आपका सहयोग करेगी, जिससे आमदनी बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. इस दौरान मेहनत का उचित प्रतिफल मिलने के साथ-साथ वित्तीय स्थिति में भी मजबूती आएगी. हालांकि 31 अक्टूबर के बाद गुरु की स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं रहेगी, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना और धन का सोच-समझकर उपयोग करना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा.

पेशेवर जीवन
व्यापार से जुड़े जातकों को अगले छह महीनों में नए प्रयोग करने से पहले पूरी योजना बनानी होगी. जल्दबाजी या बिना पर्याप्त जानकारी के किसी बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा. विशेष रूप से यदि आपका कारोबार दूर-दराज के क्षेत्रों या बाहरी संपर्कों से जुड़ा है तो अतिरिक्त सतर्कता बरतें. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय मेहनत और ईमानदारी के दम पर आगे बढ़ने का रहेगा. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां और नए अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में करियर की प्रगति का आधार बनेंगे.

Advertisement

लव लाइफ
प्रेम संबंधों के लिहाज से वर्ष 2026 का उत्तरार्ध सकारात्मक संकेत दे रहा है. इस दौरान अविवाहित जातकों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके साथ मजबूत और ईमानदार रिश्ता बनने की संभावना रहेगी. जो लोग अपने प्रेम संबंध को विवाह तक ले जाना चाहते हैं, उन्हें भी अनुकूल परिस्थितियां मिल सकती हैं. हालांकि 31 अक्टूबर के बाद गुरु की स्थिति कुछ कमजोर होने से रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा. पारदर्शिता और विश्वास आपके संबंधों को मजबूत बनाए रखेंगे.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से जुलाई से 31 अक्टूबर तक का समय अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा. गुरु ग्रह का सहयोग आपको शारीरिक ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान कर सकता है. यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं. फिर भी खानपान और दिनचर्या में लापरवाही न करें. 31 अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने से आप अनावश्यक परेशानियों से बच सकते हैं. कुल मिलाकर पूरे उत्तरार्ध में सतर्कता बनाए रखने पर स्वास्थ्य सामान्य रूप से अनुकूल रहने की संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement