Guru Gochar 2026: साल 2026 में गुरु ग्रह का गोचर काफी खास रहने वाला है. आमतौर पर गुरु साल में एक बार राशि बदलते हैं, लेकिन इस बार वे दो बार अपनी स्थिति बदलेंगे, जो इसे और भी महत्वपूर्ण बनाता है. सबसे पहले 2 जून 2026 को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे उच्च के माने जाते हैं. इसके बाद 31 अक्टूबर को वे सिंह राशि में चले जाएंगे. इस दौरान चंद्रमा के साथ मिलकर गुरु गजकेसरी राजयोग बनाएंगे, जिसे ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है. यह योग कुछ राशियों के लिए खासतौर पर लाभ देने वाला साबित हो सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय रिश्तों और करियर दोनों में अच्छा बदलाव ला सकता है. अगर आप सिंगल हैं, तो शादी या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके संबंध और मजबूत हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय किस्मत का साथ लेकर आएगा. करियर में नई दिशा मिल सकती है और आपको आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे. नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल है. बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह समय सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि गुरु इसी राशि में उच्च के रहेंगे. गजकेसरी योग बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं और बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी. यह समय आपको आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का मौका देगा.